Trending News

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच शेयर बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक गिरा, निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपये स्वाहा!

ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी जंग का असर अब भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। सोमवार को बाजार खुलते ही भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 1000 अंक तक लुढ़क गया, जबकि एक झटके में निवेशकों के लगभग 6 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए।

ईरान–इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर दिखा। सप्ताह की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई।

सेंसेक्स 2,743 अंक यानी 3.38% टूटकर 78,543 पर खुला, जबकि निफ्टी 519 अंक यानी 2.06% की गिरावट के साथ 24,659 पर आ गया। बैंक निफ्टी में भी 1,300 अंकों से ज्यादा की तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में घबराहट का माहौल दिखा।

हालांकि शुरुआती झटके के बाद बाजार ने कुछ हद तक रिकवरी दिखाई। सेंसेक्स गिरावट कम करते हुए करीब 1,000 अंक नीचे 80,282 के आसपास कारोबार करता नजर आया, जबकि निफ्टी 300 अंक फिसलकर 24,900 के नीचे बना रहा।

इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में भी तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मध्य-पूर्व में संघर्ष और गहराता है, तो बाजार पर दबाव बढ़ सकता है। ऐसे हालात में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है, जिससे वैश्विक बाजारों के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।

6 लाख करोड़ की वैल्यूवेशन साफ

शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते निवेशकों को तगड़ा झटका लगा। Bombay Stock Exchange (BSE) का कुल मार्केट कैप शुक्रवार को 463.50 लाख करोड़ रुपये था, जो सोमवार को घटकर करीब 457.50 लाख करोड़ रुपये रह गया। यानी निवेशकों की संपत्ति में लगभग 6 लाख करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई।

162 शेयरों में लगा लोअर सर्किट

ईरान पर हमले के बाद बाजार में बिकवाली हावी रही। बीएसई पर सक्रिय 3,660 शेयरों में से सिर्फ 510 शेयरों में बढ़त रही, जबकि 2,985 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए और 165 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
43 शेयर 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर बंद हुए, जबकि 663 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गए। इसके अलावा 162 शेयरों में लोअर सर्किट लग गया, जो बाजार में घबराहट का संकेत देता है।

एशियाई बाजारों में भी दबाव

भारतीय बाजार ही नहीं, एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिली। जापान का Nikkei 225 874.07 अंक गिरकर 57,976.20 पर खुला।
चीन का Shanghai Composite Index 11.08 अंक (-0.27%) की गिरावट के साथ 4,151.80 पर रहा।
हांगकांग का Hang Seng Index शुरुआती कारोबार में 2% से अधिक गिरा और 324.96 अंक (-1.22%) टूटकर 26,305.58 पर खुला।
वहीं Taiwan Stock Exchange का मुख्य सूचकांक भी 2.3% तक लुढ़क गया और 137.01 अंक गिरकर 35,277.48 पर खुला।

कुल मिलाकर, भू-राजनीतिक तनाव का असर वैश्विक बाजारों में साफ दिखाई दे रहा है।

news desk

Recent Posts

Tata Punch EV: कम कीमत में ज्यादा रेंज और प्रीमियम फीचर्स का दमदार पैकेज

भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और इसी…

16 minutes ago

ओटीटी पर रिलीज हो रही ‘तन्वी द ग्रेट’ , अनुपम खेर ने शेयर किया भावुक संदेश, दर्शकों से की खास अपील

3 मार्च बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर के लिए बेहद खास तारीख बन गई है। उनकी…

10 hours ago

ग्रहण के चलते बदली ठाकुर बांके बिहारी की दिनचर्या, दर्शन और आरती के नए समय जारी

वृंदावन। आगामी 3 मार्च 2026 को पड़ने वाले चंद्रग्रहण का असर अब ठाकुर बांके बिहारी…

13 hours ago

भारत दौरे पर कनाडा के PM मार्क कार्नी, निवेश-टेक्नोलॉजी से ऊर्जा तक साझेदारी को मिलेगी नई रफ्तार

भारत दौरे पर आए कनाडा के प्रधानमंत्री Mark Carney का प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गर्मजोशी…

14 hours ago

परमाणु ठिकाने पर अमेरिका-इज़रायल के हमले का आरोप, ईरान का बड़ा दावा

मिडिल ईस्ट में इस समय हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। ईरान लगातार पलटवार कर…

16 hours ago