मिडिल ईस्ट में इस समय हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। ईरान लगातार पलटवार कर रहा है, जबकि अमेरिका और इज़रायल की ओर से बमबारी जारी है। राजधानी तेहरान दहशत के साए में है और लगातार जनहानि की खबरें सामने आ रही हैं।
इसी बीच ईरान ने बड़ा आरोप लगाया है। तेहरान से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, उसकी एक प्रमुख परमाणु साइट को अमेरिका और इज़रायल ने मिलकर निशाना बनाया है।
International Atomic Energy Agency (IAEA) में ईरान के राजदूत ने दावा किया कि अमेरिकी और इज़रायली बलों ने ईरानी न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला किया है। जब उनसे पूछा गया कि किस साइट को निशाना बनाया गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि हमला नतान्ज परमाणु सुविधा पर हुआ।
इस घटनाक्रम के बाद वियना में IAEA के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की आपात बैठक शुरू हो गई है। एजेंसी ने संभावित रेडिएशन जोखिम को लेकर चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यदि स्थिति गंभीर हुई तो आसपास के बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है।
फिलहाल हमले और नुकसान की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है, जबकि क्षेत्र में अमेरिका और इज़रायल की सैन्य कार्रवाई जारी बताई जा रही है।
नई दिल्ली: बॉलीवुड के चर्चित कपल सैफ अली खान और करीना कपूर एक बार फिर…
नई दिल्ली: अगर आप इस वीकेंड घर बैठे कुछ नया देखने की योजना बना रहे…
नई दिल्ली: गर्मियों में पेट दर्द, गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याएं कई लोगों…
नई दिल्ली: शारदीय नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के बाद अब…
मेरठ: अमित कश्यप हत्याकांड में अदालत ने उसकी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को…
नई दिल्ली: दिल्ली में प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस ने कॉकरोच जनता…