Trending News

Spotify का मास्टरस्ट्रोक! अब गानों और पॉडकास्ट के साथ सुनिए Vogue और The Atlantic जैसी मैगजीन्स के आर्टिकल्स

अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें दुनिया की बेहतरीन मैगजीन्स के लंबे और दिलचस्प आर्टिकल्स पढ़ना पसंद है, लेकिन वक्त की कमी के कारण आप पढ़ नहीं पाते, तो ऑडियो स्ट्रीमिंग किंग Spotify ने एक नया गेम-चेंजिंग फीचर लॉन्च किया है ‘Narrated Articles’।

Spotify ने आज ऑफिशियली तौर पर अपने ‘Narrated Articles’ फीचर लॉन्च कर दिया है। इसका मतलब है कि अब आप गाने और पॉडकास्ट सुनने के साथ-साथ दुनिया के सबसे मशहूर पब्लिकेशन्स के वीआईपी आर्टिकल्स को ऑडियो के रूप में सुन सकेंगे।

शुरुआत में मिलेंगे 650 से ज्यादा आर्टिकल्स


इस नए सफर की शुरुआत के लिए Spotify ने दुनिया के दिग्गज मीडिया घरानों के साथ हाथ मिलाया है। अब यूज़र्स को ऐप पर Vogue, The Atlantic, Rolling Stone, Variety, Vanity Fair, GQ, WIRED और Billboard जैसी मैगजीन्स का प्रीमियम कंटेंट सुनने को मिलेगा।

शुरुआती रोलआउट में कंपनी ने 650 से ज़्यादा लंबे आर्टिकल्स को ऑडियो फॉर्मेट में बदला है। ये सभी आर्टिकल्स फिलहाल अंग्रेजी भाषा में हैं और हर आर्टिकल की ड्यूरेशन 2 घंटे से कम रखी गई है, ताकि ट्रैवल करते या काम करते समय इन्हें आसानी से पूरा सुना जा सके। इन आर्टिकल्स को Spotify की इन-हाउस ऑडियोबुक्स टीम ने खास तौर पर तैयार किया है।

क्या इसके लिए अलग से पैसे देने होंगे?


Spotify ने इसके लिए दो तरह के बिजनेस मॉडल तय किए हैं

प्रीमियम यूज़र्स: अगर आपके पास पहले से Spotify Premium है, तो यह सर्विस आपके लिए बिल्कुल मुफ्त है। यह आपके मासिक 15 घंटे के ऑडियोबुक कोटे के साथ ही जुड़ जाएगा।

फ्री यूज़र्स: जो लोग फ्री वर्जन का इस्तेमाल करते हैं, वे भी इस फीचर का मजा ले सकते हैं। लेकिन उन्हें किसी भी एक आर्टिकल को सुनने के लिए 1.99 डॉलर (लगभग 165 रुपए) का पेमेंट करना होगा।

क्यों पड़ी Spotify को इसकी ज़रूरत?


आजकल टेक और एंटरटेनमेंट की दुनिया में मुकाबला बेहद कड़ा हो गया है। Spotify को न सिर्फ YouTube और Netflix से चुनौती मिल रही है, बल्कि मार्केट में आ रहे नए AI म्यूजिक स्टार्टअप्स जैसे Suno और Udio भी उसे टक्कर दे रहे हैं।

ऐसे में Spotify खुद को सिर्फ एक “म्यूजिक ऐप” से बदलकर एक कम्प्लीट ऑडियो और नॉलेज हब बनाना चाहता है। कंपनी को उम्मीद है कि इन छोटे ऑडियो आर्टिकल्स को सुनने के बाद, यूज़र्स के बीच धीरे-धीरे पूरी ऑडियोबुक्स सुनने की आदत भी विकसित होगी, जिससे कंपनी का बिजनेस और बढ़ेगा।

एक्सपर्ट्स की राय


एक्सपर्ट्स का कहना है की Spotify का यह कदम उन लोगों के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है जो ‘स्क्रीन टाइम’ कम करना चाहते हैं, लेकिन दुनिया भर की खबरों और बेहतरीन पत्रकारिता से जुड़े रहना चाहते हैं। अब देखना यह है कि भारत जैसे नॉन-इंग्लिश मार्केट्स में इस फीचर को क्षेत्रीय भाषाओं जैसे हिंदी, तमिल आदि में कब तक लाया जाता है।

news desk

Recent Posts

“आप भी आइए अयोध्या…” अखिलेश की चुनौती पर सीएम योगी का पलटवार, बलरामपुर में दी सीधी चुनौती

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर अयोध्या का रण सबसे बड़ा केंद्र बनता…

3 hours ago

लखनऊ का सिद्धपीठ माँ चंद्रिका देवी मंदिर बंद! मंदिर में जलभराव से प्रशासन का बड़ा फैसला, जानिए कब खुलेंगे कपाट

नवरात्रि और अमावस्या के पावन अवसर पर जहाँ माँ चंद्रिका देवी के दरबार में लाखों…

3 hours ago

घाघरा-चोली से लेकर मोनोक्रोम एथनिक तक, जानिए क्या है इस बार ट्रेंड में

नवरात्रि अब सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि फैशन, म्यूजिक और लाइफस्टाइल का ऐसा रंगीन…

4 hours ago

पहली बार भारत आ रही जिम्बाब्वे की महिला टीम, स्मृति मंधाना संभालेंगी टीम इंडिया की कमान!

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने आगामी और बेहद व्यस्त इंटरनेशनल सीजन की शुरुआत एक ऐतिहासिक…

5 hours ago

रुपये को गिरने से बचाने के लिए RBI का ‘मास्टरस्ट्रोक’, विदेशी मुद्रा बाजार के बदले नियम!

कमजोर होते रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में स्थिरता बनाए रखने के…

7 hours ago

स्मार्टफोन की लत बनी मानसिक बीमारी: 13 साल के बच्चे का 12 घंटे गेम खेलना डराने वाला सच, जानिए कैसे करें बचाव

आज के डिजिटल दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक के हाथ में स्मार्टफोन आम…

7 hours ago