Trending News

भारत-दक्षिण अफ्रीका चौथे टी-20 में नहीं दिखेंगे स्पीड स्टार बुमराह!

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी-20 मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा। इसे लेकर इकाना स्टेडियम में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। दोनों टीमें सोमवार शाम तक लखनऊ पहुंच जाएंगी, जबकि मंगलवार को दोनों का अभ्यास सत्र आयोजित किया जाएगा।

इस बीच खबर है कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का चौथे टी-20 मैच में भी खेलना लगभग तय नहीं माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, निजी कारणों की वजह से बुमराह का लखनऊ आना संभव नहीं है, ऐसे में वह भारतीय प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इससे पहले तीसरे टी-20 मुकाबले में भी बुमराह को टीम से बाहर रखा गया था।

माना जा रहा है कि चौथे टी-20 के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार, शुभमन गिल को इस मैच में आराम दिया जा सकता है, क्योंकि हालिया मुकाबलों में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीन मैचों में गिल ने 28, 0 और 4 रन बनाए हैं।

ऐसे में चयनकर्ता संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में शामिल कर सकते हैं। टीम प्रबंधन की नजर बल्लेबाजी संयोजन में बदलाव पर बनी हुई है, ताकि चौथे टी-20 में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।

चौथे टी-20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, हर्षित राणा,अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.

SYED MOHAMMAD ABBAS

Recent Posts

कहीं आप भी फेक WhatsApp तो नहीं चला रहे? एक क्लिक से लीक हो सकता है मैसेज, कॉल और लोकेशन डेटा

अगर आप WhatsApp को किसी अनजान लिंक के जरिए डाउनलोड करते हैं, तो अब अतिरिक्त…

51 minutes ago

हापुड़ में भाई-बहन निकले लुटेरे गैंग के मास्टरमाइंड,लग्जरी कपड़े और महंगे मोबाइल के लिए करते थे वारदात

हापुड़ (उत्तर प्रदेश) के इंद्रलोक कॉलोनी में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा…

2 hours ago

इंडियन आइडल के मंच पर छलके करिश्मा कपूर के आंसू, मां बबीता कपूर को बताया असली सुपरस्टार

90 के दशक की सफल अभिनेत्रियों में शामिल करिश्मा कपूर ने अपने फिल्मी सफर में…

3 hours ago

‘हेरा फेरी  3’ को फिर लगा झटका, राइटर  रोहन शंकर ने बनाई दूरी; प्रियदर्शन पर रखी वापसी की शर्त

मुंबई: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा comedy franchises में से एक ‘हेरा फेरी 3’ एक बार फिर…

6 hours ago