Entertainment

साउथ सिनेमा की दिवाली क्लैश! ‘OG’ की OTT पर शानदार एंट्री, लेकिन ‘लोकह’ की रिलीज़ टलने से मलयालम फैंस में मायूसी

ये दिवाली फेस्टिव वीकेंड भारतीय OTT प्रेमियों के लिए किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं रहा. बॉक्स ऑफ़िस पर बवाल मचा चुकी दो ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों की OTT रिलीज़ को लेकर दर्शकों में ज़बरदस्त क्रेज़ था, लेकिन नतीजा एकदम उलटा निकला— तेलुगु का ‘तूफ़ान’ जहां तय समय पर OTT पर दहाड़ रहा है, वहीं मलयालम की सबसे बड़ी हिट फ़िल्म ‘लोकह: चैप्टर 1 – चंद्रा’ 1 की रिलीज़ डेट  टलने से मलयालम दर्शक निराश हो गए हैं.

पवन कल्याण की ‘OG’ का OTT पर ‘मल्टी-लिंगुअल’ धमाका

साउथ के पावर स्टार पवन कल्याण की फ़िल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने सिनेमाघरों के बाद अब डिजिटल दुनिया में एंट्री कर ली है. ₹300 करोड़ से अधिक की कमाई के साथ 2025 की सबसे बड़ी हिट्स में शामिल यह फ़िल्म, दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी है,  और आज ये OTT पर रिलीज़ हो रही है.

‘OG’ की सबसे बड़ी ख़ासियत यह है कि इसे तेलुगु के साथ-साथ हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज़ किया गया है, जिसने इसे सचमुच एक पैन-इंडिया OTT इवेंट बना दिया है. थिएटर रिलीज़ के महज़ तीन हफ़्ते बाद ही इसका डिजिटल आना, ‘OG’ फैंस के लिए किसी सरप्राइज पैकेज से कम नहीं है.

मलयालम की सबसे बड़ी हिट ‘लोकह’ की OTT रिलीज़ सस्पेंस में

मलयालम सिनेमा की ऐतिहासिक फ़िल्म ‘लोकह: चैप्टर 1 – चंद्रा’ के डिजिटल डेब्यू का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे लाखों दर्शकों को दिवाली के मौके पर तगड़ा झटका लगा है. उम्मीदें थीं की कल्याणी प्रियदर्शन की यह फ़ीमेल सुपरहीरो फ़ैंटेसी, जो बॉक्स ऑफ़िस पर ₹300 करोड़ का आँकड़ा पार कर चुकी है, JioHotstar पर 17 से 20 अक्टूबर के बीच रिलीज़ होने की अफवाहों में थी. पार्ट निर्माताओं, जिनमें अभिनेता-निर्माता दुलकर सलमान भी शामिल हैं,  फ़िल्म की OTT रिलीज़ की कोई ऑफिसियल डेट  अब तक नही बताया है. लगातार रिलीज़ डेट टलने से मलयालम दर्शक ख़ुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं.

news desk

Recent Posts

United States का ईरान पर ग्राउंड अटैक प्लान? खतरनाक भूगोल बना सबसे बड़ी चुनौती

मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। United States और Israel मिलकर Iran…

6 minutes ago

ईरान तनाव से बढ़ी तेल की टेंशन! मन की बात में पीएम मोदी बोले— दुनिया भर में ईंधन सप्लाई पर असर, भारत सतर्क

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में वैश्विक…

1 hour ago

पवन सिंह का नया गाना ‘Touch Buddy’…अगर आपने इतना HOT गाना नहीं देखा तो फिर क्या देखा?

पटना। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं।…

2 hours ago

“No Kings in America” के नारे से गूंजा देश, ट्रंप की ‘राजा जैसी’ नीतियों के खिलाफ अमेरिका एकजुट,3,000 जगहों पर प्रदर्शन, ट्रंप सरकार घिरी

वॉशिंगटन: अमेरिका में शनिवार, 28 मार्च को ‘No Kings’ आंदोलन का तीसरा बड़ा राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन…

4 hours ago

इजरायली एयरस्ट्राइक में 3 पत्रकारों की मौत, लेबनान में बढ़ा तनाव

दक्षिणी Lebanon में युद्ध कवरेज कर रहे तीन पत्रकारों की इजरायली हमले में मौत हो…

5 hours ago

Bank Holiday Alert: 30 मार्च से 5 अप्रैल तक लंबी छुट्टियां, जानिए कब-कब बंद रहेंगे बैंक

30 मार्च से शुरू होने वाले हफ्ते (30 मार्च–5 अप्रैल 2026) में देशभर के सरकारी…

5 hours ago