Entertainment

“कुछ लोगों की कहानियां मर्जी से खत्म…” ‘आवारापन 2’ का टीज़र हुआ आउट, इमरान हाशमी का खौफनाक कमबैक देख चौके फैंस

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। जून 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ ने समय के साथ कल्ट फिल्म का दर्जा हासिल किया था और अब करीब 19 साल बाद इसका सीक्वल दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है।

टीजर में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। पहले पार्ट में (जहाँ शिवम की मौत हो जाती है) के बाद, अब नई कहानी में दिखाया गया है कि बौद्ध मॉन्क्स ने शिवम पंडित को बचा लिया था। इस बार शिवम अपराध की दुनिया में वापस लौटता है, जहाँ उसके जीवन का रास्ता ‘प्रायश्चित’, प्यार और बलिदान पर केंद्रित होता है। उनका गंभीर अंदाज, दमदार डायलॉग और एक्शन से भरपूर झलक दर्शकों को पुरानी फिल्म की याद दिलाती है।

टीजर में भावनाओं, बदले और संघर्ष की कहानी की झलक देखने को मिलती है, जिससे साफ है कि इस बार कहानी पहले से ज्यादा बड़े स्तर पर दिखाई जाएगी। टीज़र की शुरुआत उनके एक दमदार डायलॉग से होती है”कुछ लोगों की कहानियां उनकी मर्जी से खत्म नहीं होतीं…उनकी कहानी दूसरो लिए लिखी जाती है |

फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। वहीं अनुभवी अभिनेत्री शबाना आजमी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है।

टीजर में पुराने ‘आवारापन’ का एहसास बरकरार रखने की कोशिश की गई है। बैकग्राउंड म्यूजिक, डार्क माहौल और इमरान हाशमी की स्क्रीन प्रेजेंस ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। कई दर्शकों का मानना है कि यह फिल्म पुराने दौर की यादों को फिर से ताजा कर सकती है।

‘आवारापन 2’ को 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। टीजर के बाद अब दर्शकों की नजर फिल्म के ट्रेलर और गानों पर टिकी हुई है। अगर फिल्म की कहानी और संगीत दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरते हैं, तो यह साल की चर्चित फिल्मों में शामिल हो सकती है।

news desk

Recent Posts

भूटान क्यों बढ़ा रहा बौद्ध कूटनीति का दायरा? गेलेफू से मंदिरों तक बदलती रणनीति के पीछे क्या है बड़ा मकसद

थिम्पू: हिमालय में भारत और चीन के बीच स्थित भूटान अपनी सुरक्षा, राष्ट्रीय पहचान और…

3 hours ago

सिक्किम का ये गांव अब रहने लायक नहीं! 32 घर तबाह, 107 लोग राहत शिविर में; उजड़ने से पहले जानिए पीड़ितों को क्या मिलेगा

पश्चिम सिक्किम: लगातार बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने रिम्बी गांव के सामने बड़ा…

3 hours ago

कर्मचारियों को फिर मिलेगी OPS, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनने का मौका; चुनाव से पहले अखिलेश यादव के बड़े ऐलान

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को…

3 hours ago

पति के प्राइवेट पार्ट पर पत्नी ने क्यों डाल दिया तेजाब? दो साल पहले हुई थी लव मैरिज, ससुराल पहुंचते ही बिगड़ी बात

आजमगढ़: जिले में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां ससुराल पहुंचे युवक के…

3 hours ago

UPI पेमेंट पर नए चार्ज पर रोक की मांग खारिज: सुप्रीम कोर्ट के नोटिस से गरमाया डिजिटल ट्रांजैक्शन का मुद्दा!

क्या अब रोजमर्रा के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करना महंगा होने वाला है? सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार…

4 hours ago

ईवीएम पर फिर मायावती का बड़ा सवाल, बोलीं- बैलेट पेपर से हों चुनाव; चंद्रशेखर आजाद की जीत को लेकर BJP पर लगाया गंभीर आरोप

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर…

4 hours ago