क्या आने वाले सालों में स्मार्टफोन हमारी जेब से निकलकर सीधे हमारी आंखों के सामने आ जाएगा? टेक कंपनी Snap का तो यही मानना है कि ऐसा होना पॉसिबल है। इसी विज़न के साथ कंपनी ने अपने नए ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) स्मार्ट ग्लास Specs लांच किए हैं। Snap इसे स्मार्टफोन के बाद की दुनिया का अगला बड़ा ‘कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म’ मान रही है।
Snap के CEO “Evan Spiegel” ने Specs को सिर्फ एक स्मार्ट ग्लास नहीं, बल्कि एक “वियरेबल कंप्यूटर” कहा है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस डिजिटल और रियल वर्ल्ड के बीच की दूरी को पूरी तरह खत्म कर देगा, जिससे आपको बार-बार फोन की स्क्रीन में झांकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Specs में नेक्स्ट-लेवल AR टेक्नोलॉजी के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को इंटीग्रेट किया गया है। यूजर्स इस चश्मे के जरिए रियल-टाइम नेविगेशन, लाइव इंफॉर्मेशन, वर्चुअल ऐप्स और गेमिंग, AI असिस्टेंट जैसी कमाल की फीचर्स का एक्सपीरियंस सीधे अपनी आंखों के सामने कर सकेंगे। चश्मा रियल वर्ल्ड के ऊपर डिजिटल कंटेंट को इस तरह से प्रेजेंट करता है कि आपको अलग से किसी स्क्रीन की जरूरत ही नहीं महसूस होती।
Specs की सबसे बड़ी यूएसपी यह है कि यह एक स्टैंडअलोन डिवाइस है। यानी इसे चलाने के लिए आपको इसे स्मार्टफोन से कनेक्ट करके रखने की कोई जरूरत नहीं है। इसमें दो पावरफुल प्रोसेसर दिए गए हैं, जो AR एक्सपीरियंस और कंप्यूटर विज़न को स्मूथ बनाते हैं। इसकी बैटरी लगभग 4 घंटे का बैकअप देती है, जिसे इसके स्पेशल चार्जिंग केस के जरिए और बढ़ाया जा सकता है।
Snap ने Specs की कीमत 2,195 डॉलर “करीब 1.9 लाख रुपये” रखी है। आम कंज्यूमर्स के लिए यह प्राइस काफी ज़्यादा लग सकती है, लेकिन कंपनी का कहना है कि यह शुरुआती दौर की कटिंग-एज टेक्नोलॉजी है, जिसका मकसद फ्यूचर का एक नया इकोसिस्टम तैयार करना है। टेक एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि फिलहाल यह प्रोडक्ट टेक लवर्स और अर्ली अडॉप्टर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ट्रेंड बढ़ने पर आने वाले समय में इसकी कीमतें कम हो सकती हैं।
AR और स्मार्ट ग्लास की इस रेस में पहले से ही Apple और Meta जैसी बड़ी टेक कंपनियां मौजूद हैं। ऐसे में Snap के Specs इस कंपटीशन को और भी दिलचस्प बनाने वाले हैं। जहां Apple अपने Vision Pro के साथ मिक्स्ड रियलिटी मार्केट में है, वहीं Meta भी स्मार्ट ग्लास सेगमेंट में भारी इन्वेस्टमेंट कर रही है। Snap अब इस रेस में खुद को एक तगड़े खिलाड़ी के रूप में पेश कर रहा है।
बिग बॉस 'OTT 2' की लाइमलाइट से सीधे दिलों पर राज करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री…
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ चुके हैं। 18 सितंबर…
जहाँ एक तरफ एप्पल ने iPhone 18 और iPhone 18 Pro को बाजार में उतारा…
एक तरफ आस्था और दर्शन की उमंग, तो दूसरी तरफ मौत का ऐसा खौफनाक मंजर…
मशहूर कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलर शो ‘इंडियंस गॉट लेटेंट’ सीजन 2 के साथ एक…
मुंबई: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत…