Trending News

खुले बालों में सोना पड़ सकता है भारी! जानिए टूटे बाल, पिंपल्स और हेयरलाइन का कनेक्शन

हम में से कई लोगों को रात में बाल खोलकर ‘रिलैक्स्ड’ महसूस होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी ये आदत आपके Hair Goals को बर्बाद कर रही है? जी हाँ, हेयर एक्सपर्ट्स की मानें तो रात भर बाल खुले रखकर सोना आपकी स्किन और स्कैल्प दोनों के लिए एक “साइलेंट विलेन” की तरह है।

अगर आप भी सुबह उठकर उलझे और टूटे हुए बाल नहीं देखना चाहते, तो ये 5 मॉडर्न फैक्ट्स आपको आज ही जान लेने चाहिए:

1. आपके बालों का सबसे बड़ा दुश्मन

सोते समय जब आप करवट बदलते हैं, तो आपके बाल और तकिए के बीच फ्रिक्शन होता है। ये बालों के क्यूटिकल्स को डैमेज करता है, जिससे बाल न सिर्फ टूटते हैं बल्कि स्प्लिट एंड्सकी समस्या भी बन जाती है।

2.’ब्यूटी स्लीप’ या ‘एक्ने ब्रेकआउट’

बालों में मौजूद नेचुरल ऑयल्स, सीरम और दिन भर की धूल जब रात भर आपके चेहरे से रगड़ खाती है, तो ये पोर्स को ब्लॉक कर देती है। जिसका नतीजा होता है सुबह उठकर चेहरे पर अनचाहे पिम्प्लस और रैशेज।

3. ‘Traction Alopecia’ का खतरा

बालों को बांधना अच्छा है, लेकिन “बहुत टाइट” बांधना एक बड़ी गलती है। हाई पोनीटेल या टाइट जूड़ा बनाने से जड़ों पर तनाव पड़ता है, जिसे एक्सपर्ट्स Traction Alopecia कहते हैं जिसका मतलब इस लगातार खिंचाव की वजह से बालों के Hair Follicles कमजोर हो जाते हैं या पूरी तरह डैमेज हो जाते हैं। इससे हेयरलाइन पीछे खिसकने लगती है।

4. नमी का ड्रायनेस में बदलना

एक्सपर्ट्स का कहना है की अगर आपका तकिया कॉटन का है, तो वो आपके बालों की सारी नमी चुरा लेता है। खुले बाल अपनी हाइड्रेशन जल्दी खो देते हैं, जिससे सुबह बाल ‘Frizzy’ और बेजान नज़र आते हैं।

5. क्या है सही नाइट रूटीन?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रात को सोने से पहले एक ‘Loose Braid’ यानि ढीली चोटी बनाना सबसे स्मार्ट चॉइस है।  अपने रेगुलर कॉटन पिलो कवर को Silk या Satin से बदलें। ये  न सिर्फ लग्जरी फील देता है, बल्कि बालों को उलझने से भी बचाता है।

एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है की सोते समय बालों को थोड़ी ‘आजादी’ दें, लेकिन उन्हें सुरक्षित रखकर। एक ढीली चोटी और सिल्क पिलोकेस यही है आपके बालों का असली ‘Security Guard’।

news desk

Recent Posts

भूटान क्यों बढ़ा रहा बौद्ध कूटनीति का दायरा? गेलेफू से मंदिरों तक बदलती रणनीति के पीछे क्या है बड़ा मकसद

थिम्पू: हिमालय में भारत और चीन के बीच स्थित भूटान अपनी सुरक्षा, राष्ट्रीय पहचान और…

8 hours ago

सिक्किम का ये गांव अब रहने लायक नहीं! 32 घर तबाह, 107 लोग राहत शिविर में; उजड़ने से पहले जानिए पीड़ितों को क्या मिलेगा

पश्चिम सिक्किम: लगातार बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने रिम्बी गांव के सामने बड़ा…

8 hours ago

कर्मचारियों को फिर मिलेगी OPS, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनने का मौका; चुनाव से पहले अखिलेश यादव के बड़े ऐलान

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को…

8 hours ago

पति के प्राइवेट पार्ट पर पत्नी ने क्यों डाल दिया तेजाब? दो साल पहले हुई थी लव मैरिज, ससुराल पहुंचते ही बिगड़ी बात

आजमगढ़: जिले में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां ससुराल पहुंचे युवक के…

8 hours ago

UPI पेमेंट पर नए चार्ज पर रोक की मांग खारिज: सुप्रीम कोर्ट के नोटिस से गरमाया डिजिटल ट्रांजैक्शन का मुद्दा!

क्या अब रोजमर्रा के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करना महंगा होने वाला है? सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार…

8 hours ago

ईवीएम पर फिर मायावती का बड़ा सवाल, बोलीं- बैलेट पेपर से हों चुनाव; चंद्रशेखर आजाद की जीत को लेकर BJP पर लगाया गंभीर आरोप

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर…

9 hours ago