Trending News

UGC नियम और शंकराचार्य मुद्दे पर इस्तीफा पड़ा भारी, अलंकार अग्निहोत्री सस्पेंड

लखनऊ। बरेली से बड़ी खबर सामने आ रही है। सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री से जुड़ा एक कथित इस्तीफे का पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पत्र के वायरल होते ही प्रशासनिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है। उनके इस्तीफे के बाद यूपी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

अलंकार अग्निहोत्री का कहना है कि उनका इस्तीफा UGC के नियमों और प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के कथित अपमान के विरोध में था।

वहीं, राज्य सरकार ने अलंकार अग्निहोत्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।राज्य सरकार ने अलंकार अग्निहोत्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए सरकार ने एक जांच कमेटी का गठन किया है, जिसमें बरेली मंडल के मंडलायुक्त को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

आधिकारिक आदेश के मुताबिक, जांच प्रक्रिया पूरी होने तक अलंकार अग्निहोत्री को शामली के जिलाधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

वायरल लेटर में क्या लिखा है

अलंकार अग्निहोत्री के नाम से वायरल हो रहे इस लेटर को राज्यपाल, मुख्य चुनाव आयुक्त और राज्य चुनाव आयुक्त को भेजा गया है। इसमें उन्होंने प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य के शिष्यों के साथ हुई स्थानीय प्रशासन की मारपीट और UGC रेगुलेशन्स 2026 का जिक्र करते हुए उत्तर प्रदेश प्रान्तीय सिविल सेवा से इस्तीफा देने की बात कही है।

लेटर में उन्होंने अपने बारे में लिखा है कि वे 2019 बैच के राजपत्रित अधिकारी हैं और वर्तमान में बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने IIT BHU से B.Tech की उपाधि अर्जित करने और महामना मदन मोहन मालवीय के योगदान को भी याद किया। उन्होंने लिखा कि काशी एवं वीरभूमि हनुमान जी की प्रेरणा के आधार पर उन्होंने यह पत्र लिखा है।

सूत्रों के अनुसार, सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का मोबाइल नंबर भी बंद है, जिससे उनके संपर्क में नहीं आना स्थिति को और असमंजसपूर्ण बना रहा है।

news desk

Recent Posts

अमिताभ बच्चन के सामने डायलॉग भूल जाती थीं रेखा, ‘दीवार’ देखने के बाद खुद पर बढ़ा लिया था दबाव; एक सलाह ने बदला नजरिया

मुंबई: रेखा और अमिताभ बच्चन की जोड़ी हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ियों में गिनी…

8 hours ago

दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद? मेट्रो के 57 स्टेशन सील, ट्रेनें रद्द; इंटरनेट और शराब की दुकानों पर भी पाबंदी

नई दिल्ली: दिल्ली में शनिवार, 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित प्रदर्शन…

9 hours ago

राहुल गांधी के दावे पर सरकार का पलटवार, ‘राष्ट्रपति मुर्मु ने वोट चोरी की बात स्वीकार की’ कहने को बताया गलत

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को विपक्षी सांसदों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी…

9 hours ago

CJP आंदोलन का असर: लखनऊ मेल से तेजस तक रद्द, रेलवे स्टेशनों पर भटके यात्री; किसी का इंटरव्यू छूटा तो किसी का इलाज अटका

लखनऊ: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बीच रेलवे…

9 hours ago

यूपी चुनाव 2027 से पहले BJP की बढ़ी टेंशन? ब्राह्मणों की नाराजगी, अखिलेश की PDA रणनीति और CJP के प्रदर्शन से कितना बदलेगा सियासी गणित

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी समीकरणों को लेकर बहस तेज…

10 hours ago

गरबा में ग्लो और एनर्जी के लिए Gen-Z का नया शौक! 15 हजार रुपये तक की IV Drip लगवा रहे युवा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

नई दिल्ली: नवरात्रि में गरबा खेलने का उत्साह युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है।…

10 hours ago