सीवान: बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ तेज हो गया है। सीवान में भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह के रिश्तेदारों पर हुई सरेआम गोलीबारी के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बदमाशों को घेर लिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी छोटू कुमार पुलिस की गोली का शिकार हुआ, जिसे गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है।
यह दिल दहला देने वाली घटना नगर थाना क्षेत्र के रामनगर ढाला के पास घटी। जानकारी के अनुसार, केवल गाड़ी टच होने को लेकर उपजे विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
बिहार में पिछले 24 घंटों के भीतर यह दूसरी बड़ी पुलिस मुठभेड़ है। इससे पहले सुल्तानगंज में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) कृष्णा भूषण की हत्या करने वाले कुख्यात अपराधी रामधनी यादव को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। सीवान की यह कार्रवाई स्पष्ट करती है कि प्रशासन अब बैकफुट पर रहने के मूड में नहीं है।
दिनदहाड़े हुई इस हत्या और गोलीबारी के बाद सीवान में स्थानीय लोगों के बीच भारी आक्रोश है। भाजपा नेता के घर मातम छाया हुआ है, वहीं पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
हर साल की तरह इस साल भी खान परिवार में गणेश चतुर्थी के मौके पर…
नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम को…
नई दिल्ली। हॉलीवुड एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी इन दिनों अपनी एक्टिंग से ज्यादा एक विज्ञापन को…
गाजियाबाद के गौर सिद्धार्थम सोसाइटी से सामने आए एक मामले ने एक बार फिर बढ़ते…
उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद एक…
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फैंस और फ्रेंचाइजियों के लिए बड़ी खबर सामने…