खेल

सिद्धि मिश्रा की घातक गेंदबाजी, केसीए कानपुर ने जीती विजेता ट्रॉफी

प्रथम स्व. राधिका सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट

लखनऊ। प्लेयर ऑफ द मैच सिद्धि मिश्रा (4 विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर केसीए कानपुर ने प्रथम स्व. राधिका सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में सहारनपुर को 6 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) से मान्यता प्राप्त इस टूर्नामेंट का आयोजन क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) द्वारा राधिका फाउंडेशन के सहयोग से सेज क्रिकेट मैदान, 1090 चौराहा, गोमती नगर में किया गया।

शुक्रवार को फाइनल मुकाबले में सहारनपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 7 विकेट पर 124 रन का मामूली स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से दिशा शर्मा ने 30 और भूमि सिंह ने नाबाद 30 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। इसके अलावा भारती सिंह ने 21 और शिखा शालोट ने 15 रन का योगदान दिया। केसीए कानपुर की ओर से सिद्धि मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट झटके जबकि सिद्धि सिंह व नंदिनी को एक-एक विकेट मिले।

जवाब में केसीए कानपुर ने 22.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाते हुए मैच व विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। टीम से सलामी बल्लेबाज बबिता यादव ने 48 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 32 रन की अहम पारी खेली। वहीं मध्यक्रम में शिबू सिंह पाल ने 37 गेंदों पर 3 चौकों के साथ 33 रन बनाए जबकि तृप्ति सिंह ने 16 रन जोड़े।

फिर कप्तान अर्चना देवी ने 22 गेंदों में 4 चौकों की मदद से नाबाद 26 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। सहारनपुर की ओर से जान्हवी बालियान, शुभ चौधरी, आस्था वर्मा और भूमि सिंह ने एक-एक विकेट लिये। विशेष पुरस्कारों में प्लेयर ऑफ द सीरीज और सर्वश्रेष्ठ बैटर सहारनपुर की शिखा शालोट, सर्वश्रेष्ठ   गेंदबाज केसीए कानपुर की सिद्धि मिश्रा और सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक केसीए कानपुर की श्वेता वर्मा चुनी गई।

आज फाइनल के दौरान मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या व विशिष्ट अतिथि विधायक आशा मौर्या ने विजेता व उपविजेता टीमों में शामिल खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर आयोजन सचिव हर्षवर्धन सिंह (प्रदेश महामंत्री, भाजपा युवा मोर्चा), सेज क्रिकेट अकादमी के निदेशक बृजेश यादव और  श्रीमती प्रियंका शैली (चेयरपर्सन, यूपीसीए महिला चयन समिति) भी मौजूद रहे।

news desk

Recent Posts

ज्यादा नमक, कम पानी और दर्द की दवा… किडनी पर पड़ सकता है भारी असर ! समय रहते हो जाएं सावधान

आजकल किडनी से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। भारत में भी बड़ी संख्या…

7 hours ago

एशियाई खेल 2026 की तैयारी को मिली रफ्तार, गोरखपुर के रामगढ़ ताल में राष्ट्रीय महिला रोइंग कैंप शुरू

गोरखपुर।एशियाई खेल 2026 की तैयारियों को धार देने के लिए गोरखपुर के Ramgarh Tal स्थित…

9 hours ago

“अदालतों में सेटिंग से फैसले आते हैं”, रेखा गुप्ता का सनसनीखेज बयान, राजनीतिक गलियारों में बवाल

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक बार फिर विवादों में आ गई…

10 hours ago

मां बनने के बाद इस एक्ट्रेस का HOT लुक देखकर आपके दिल में बजने लगेगी घंटी… देखें तस्वीरें

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर एक्ट्रेसेस के फोटोशूट और रेड कार्पेट लुक सोशल मीडिया पर…

10 hours ago

अब गर्मी भूल जाइए! यूपी में 27 से 31 मार्च तक तेज आंधी, झमाझम बारिश, IMD की सख्त चेतावनी – बिजली गिरने का खतरा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर से बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान…

10 hours ago

पैर धोए, तिलक लगाया, चुनरी ओढ़ाई… मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी पर कन्याओं का किया  पूजन

रामनवमी के अवसर पर गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर  में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पारंपरिक कन्या…

11 hours ago