Trending News

सलमान खान के साथ मंच साझा करना पड़ा भारी? पावरस्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ‘पावरस्टार’ पवन सिंह को हाल ही में एक धमकी मिली थी, जिसने एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में हलचल मचा दी थी। ये पूरा मामला सलमान खान के साथ उनके मंच शेयर करने से जुड़ा है, जिसके बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य ने उन्हें जान से मारने और काम न करने देने की धमकी दी थी।

धमकी की शुरुआत किस बात से हुई?
इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब पवन सिंह, पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले में गेस्ट के तौर पर शामिल होने वाले थे। इस शो को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान होस्ट करते हैं। पवन सिंह को धमकी देने वाले ने साफ तौर पर चेतावनी दी कि अगर उन्होंने सलमान खान के साथ मंच शेयर किया या भविष्य में उनके साथ काम किया, तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा।

धमकी देने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया था और पवन सिंह से कथित तौर पर मोटी रकम की भी मांग की थी। धमकी भरे कॉल और वॉट्सऐप मैसेज मिलने के बाद, पवन सिंह की टीम ने मुंबई पुलिस के ओशिवारा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसे बाद में मुंबई क्राइम ब्रांच के एंटी-एक्सटॉर्शन सेल को जांच के लिए सौंपा गया।

ये जगजाहिर है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग, 1998 के काले हिरण शिकार मामले को लेकर सलमान खान से लंबे समय से रंजिश रखता है, जिसके कारण सलमान खान को पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। पवन सिंह का सलमान के साथ काम करना, इस विवाद की नई चिंगारी बन गया है।

हरि बॉक्सर ने धमकी से किया इनकार, लेकिन दी बड़ी चेतावनी
शिकायत दर्ज होने के बाद, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर हरि बॉक्सर ने एक ऑडियो मैसेज जारी किया, जिसने मामले को और भी उलझा दिया: हरि बॉक्सर ने साफ कहा कि उनके गैंग ने पवन सिंह को कोई धमकी नहीं दी है और पवन सिंह शायद सिक्योरिटी पाने के लिए ऐसा कर रहे होंगे।
साथ ही उन्होंने ये भी कहा, ‘हम जो करते हैं खुलेआम करते हैं। जो सलमान खान के साथ काम करेगा, उसे हम धमकी नहीं देंगे, बल्कि AK-47 की गोलियों से भून देंगे।‘

पुलिस अब भी धमकी देने वाले अननोन कॉलर और मैसेज भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है, ताकि ये कन्फर्म किया जा सके कि ये धमकी गैंग द्वारा ही दी गई थी या किसी ने गैंग के नाम का इस्तेमाल कर पैसे मांगने की कोशिश की है।

news desk

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से अलग भी करता हूं बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…

3 hours ago

आरनवी का दोहरा खिताब, अभिजय, सांची व तथास्तु ने भी जीते दो-दो खिताब

लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…

3 hours ago

Irani Cup: रणजी चैंपियन J&K का डबल का सपना टूटा, मुकेश कुमार के 6 विकेट से Rest of India ने जीता खिताब

रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…

4 hours ago

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…

6 hours ago

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…

9 hours ago

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…

9 hours ago