Trending News

शरद पवार को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती, फेफड़ों में मिला फ्लूइड; डॉक्टरों ने बताया अब कैसी है हालत

पुणे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त इलाकों के दौरे के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अपना कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर पुणे लौटना पड़ा। अस्पताल में जांच के दौरान उनके फेफड़ों में थोड़ा फ्लूइड और हल्का इन्फ्लेमेशन पाया गया है। हालांकि, डॉक्टरों ने राहत देते हुए बताया है कि उनकी स्थिति स्थिर है और फिलहाल दवाओं से इलाज किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, उन्हें किसी सर्जरी की जरूरत नहीं है।

सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंचे शरद पवार

शरद पवार महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त इलाकों के तीन दिवसीय दौरे पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने किसानों से मुलाकात कर पानी की उपलब्धता और उनकी समस्याओं का जायजा लिया। दौरे के दूसरे दिन धाराशिव में प्रवास के दौरान दोपहर में उन्हें अस्वस्थ महसूस हुआ और सीने में हल्का दर्द होने लगा।

इसके बाद उन्होंने अपना आगे का कार्यक्रम स्थगित कर दिया और पुणे लौट आए। यहां उन्हें तत्काल रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच शुरू की। चिकित्सकों ने सीने में होने वाले दर्द को प्लीयूरिटिक पेन बताया है।

डॉक्टरों ने सीटी स्कैन के बाद बताई फेफड़ों की स्थिति

शरद पवार की सेहत को लेकर रूबी हॉल क्लिनिक के चेयरमैन, मैनेजिंग ट्रस्टी और मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. परवेज के. ग्रांट ने आधिकारिक बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल पहुंचने के बाद शरद पवार के जरूरी मेडिकल टेस्ट किए गए।

डॉक्टरों ने हाई-रिजॉल्यूशन मशीन से उनका सीटी स्कैन भी कराया। इसकी रिपोर्ट में फेफड़ों में थोड़ी मात्रा में फ्लूइड और हल्का इन्फ्लेमेशन यानी प्लीयूरिसी पाया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक, इस स्थिति का इलाज दवाओं के जरिए किया जाएगा। इसके लिए किसी सर्जरी या बड़े ऑपरेशन की आवश्यकता नहीं है।

शरद पवार की हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया

अस्पताल प्रशासन ने शरद पवार के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि उनकी स्थिति पूरी तरह स्थिर है। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्होंने भोजन भी कर लिया है और फिलहाल किसी तरह की गंभीर चिंता की बात नहीं है।

एहतियात के तौर पर उन्हें कुछ समय तक चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा। जांच और उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पर्याप्त आराम करने की सलाह दी है। अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के बाद उनके समर्थकों ने भी राहत की सांस ली है।

तबीयत बिगड़ने के कारण बीच में ही रद्द करना पड़ा दौरा

शरद पवार का यह दौरा महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त इलाकों में किसानों की समस्याओं को समझने के लिए आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के पहले दिन उन्होंने सोलापुर जिले में किसानों से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने पानी की उपलब्धता और खेती से जुड़ी परेशानियों के बारे में जानकारी ली थी।

तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन धाराशिव में उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद आगे के कार्यक्रम रोकने पड़े। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है, जिसके चलते उनका शेष दौरा स्थगित कर दिया गया है।

फिलहाल शरद पवार पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। अस्पताल प्रशासन ने उनकी स्थिति नियंत्रण में बताई है और स्पष्ट किया है कि इलाज दवाओं के माध्यम से किया जा रहा है।

vineet verma

Recent Posts

बांग्लादेश में अपनी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, फिर भारत के नाम पर क्यों लग रहे नारे? इन 5 मुद्दों से समझिए दिल्ली का विरोध

ढाका: बांग्लादेश एक बार फिर हिंसक प्रदर्शनों और राजनीतिक उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा…

5 hours ago

हवाई टिकटों के दाम 700% तक बढ़ने का दावा, सुप्रीम कोर्ट में जज बोले- ‘तो विमान से यात्रा मत कीजिए’

नई दिल्ली: दीपावली और छठ पूजा के दौरान हवाई टिकटों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी…

11 hours ago

ईरान में परमाणु हमले का खौफ! 8 मिनट के वीडियो में नागरिकों को बताया- बम गिरते ही कहां छिपें, कैसे बचाएं अपनी जान?

तेहरान: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब परमाणु हमले की आशंका…

11 hours ago

फेवीक्विक से चिपकाए हाथ, गले पर चाकू और फिर 4.5 लाख की चेन लूटकर भागा बदमाश, बेंगलुरु की वारदात से मचा हड़कंप

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां…

11 hours ago