Entertainment

शाहरुख खान का 60वां जन्मदिन बना ब्लॉकबस्टर, मन्नत से दूर अलीबाग में सेलिब्रेशन और फैंस को मिला फिल्म ‘किंग’ का जबरदस्त टीजर गिफ्ट

मुंबई, बॉलीवुड के ‘किंग खान’ शाहरुख खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं. हर साल की तरह यह दिन उनके करोड़ों फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता, लेकिन इस बार जश्न में थोड़ी मायूसी भी घुली नजर आई. फैंस की भीड़ तो मन्नत के बाहर उमड़ पड़ी, पर शाहरुख बालकनी में झलक दिखाने नहीं आए.

दरअसल, शाहरुख ने इस बार अपना जन्मदिन मुंबई से दूर अलीबाग स्थित अपने फार्महाउस पर मनाया. मन्नत में चल रहे कंस्ट्रक्शन कार्य के अलावा, भीड़ और ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए मुंबई पुलिस ने सख्ती बरती. किसी फैन को गेट के पास खड़े रहने की इजाजत नहीं दी गई. फिर भी फैंस का जोश कम नहीं हुआ. सड़कों पर उतरे प्रशंसक पोस्टर, बलून और केक लिए नजर आए. हर तरफ एक ही नारा गूंज रहा था. ‘हैप्पी बर्थडे शाहरुख!’. कुछ फैंस तो फिल्मी अंदाज में ‘बार-बार दिन ये आए..’ गाकर अपने ‘बादशाह’ के प्रति प्यार जता रहे थे. सोशल मीडिया पर साफ दिख रहा है कि दिल्ली से लेकर मुंबई तक, देश-विदेश के फैंस ने सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार कर दी.

शाहरुख़ ने दिया अपने फैंस को तोहफा

एक तरफ जहां फैंस शाहरुख़ को न देखने पर उदास थे. तभी दूसरी तरफ, उन्होंने फैंस को सबसे बड़ा तोहफा दिया मच अवेटेड फिल्म ‘किंग’ का फर्स्ट लुक टीजर, जो 24 घंटे में ही 80 मिलियन व्यूज पार कर ट्रेंडिंग नंबर 1 बन गया. टीजर में शाहरुख़ वॉइस नोट में कहते हैं “मैं कितने खून कर चुका हूं, याद नहीं. खून करते समय, कभी किसी से नहीं पूछा कि वो अच्छे थे या बुरे. बस एहसास हुआ ये उनकी आखिरी सांस है. वो 100 देशों में बदनाम हैं, इसलिए सभी उन्हें किंग बुलाते हैं” ग्रे हेयर, ब्लैक सूट में शाहरुख किसी माफिया डॉन जैसे लग रहे हैं. हर फ्रेम में हाई-ऑक्टेन एक्शन, चेज सीक्वेंस और ड्रामा है. निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने इसे म्यूजिकल एक्शन थ्रिलर बनाया है, जहां शाहरुख एक बेरहम इंटेलिजेंस ऑपरेटिव का रोल निभा रहे हैं, जिसे उसकी अपनी एजेंसी ने धोखा दिया.

एक नज़र शाहरुख के जर्नी पर

शाहरुख खान का सफर किसी जादुई कहानी से कम नहीं. दिल्ली के इस लड़के ने छोटे पर्दे पर ‘सर्कस’ और ‘फौजी’ जैसे सीरियल्स से लोकप्रियता हासिल की.1992 में फिल्म ‘दीवाना’ से बॉलीवुड में एंट्री ली. ‘डर’ और ‘बाजीगर’ में नेगेटिव रोल से दर्शकों को हैरान किया, तो ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘दिल तो पागल है’ और ‘करण अर्जुन’ जैसी फिल्मों से रोमांस का बादशाह बन गए. हाल के वर्षों में ‘पठान’ (2023) और ‘जवान’ (2023) ने साबित कर दिया कि 60 की उम्र में भी शाहरुख एक्शन, ड्रामा और बॉक्स ऑफिस पर राज करते हैं. दोनों फिल्मों ने 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. अब फैंस बेसब्री से उनकी अगली फिल्म ‘किंग’ का इंतजार कर रहे हैं.

news desk

Recent Posts

अनिल कपूर की ‘सूबेदार’ का दमदार टीजर रिलीज, 5 मार्च को प्राइम वीडियो पर होगा वर्ल्डवाइड प्रीमियर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की नई फिल्म ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज हो गया…

1 hour ago

कल बैंक जाने का बना रहे हैं प्लान ? पहले पढ़ लें ये खबर वरना हो सकती है परेशानी

नई दिल्ली: देशभर में 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) को बैंक कर्मचारियों की बड़ी हड़ताल होने…

12 hours ago

कानपुर लैंबोर्गिनी कांड में नए खुलासे: CCTV कुछ और बता रहा, परिवार कुछ और—आखिर कार चला कौन रहा था?

कानपुर के चर्चित “लैंबोर्गिनी कांड” में जांच आगे बढ़ने के साथ हर दिन नए सवाल…

15 hours ago

स्टेज पर गरजीं ‘गुलाबी क्वीन’! बदतमीजी देख जैस्मीन सैंडलस ने बीच में रोका दिल्ली कॉन्सर्ट, कहा- “सेफ्टी पहले, गाना…

बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की क्वीन सिंगर जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) एक बार फिर…

15 hours ago

संसद में राहुल गांधी ने बताया-इंडिया गठबंधन होती तो ट्रंप को कैसे देती मुंह तोड़ जवाब

नई दिल्ली। बजट सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने…

15 hours ago

टी20 वर्ल्ड कप : मैच टाई… फिर सुपर ओवर… फिर दूसरा सुपर ओवर ! और आखिर में किस्मत से हारा अफगानिस्तान

कहते हैं क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है-यहां कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। और…

16 hours ago