जकार्ता। सोशल मीडिया पर ‘लाइक्स’ और ‘कंटेंट’ की भूख कभी-कभी जिंदगी पर कितनी भारी पड़ सकती है, इसका खौफनाक उदाहरण इंडोनेशिया के माउंट डुकोनो (Mount Dukono) ज्वालामुखी पर देखने को मिला। प्रतिबंध और वैज्ञानिकों की सख्त चेतावनी के बावजूद, पहाड़ पर चढ़े पर्यटकों के एक दल पर मौत बनकर ज्वालामुखी टूट पड़ा। इस भयावह हादसे में दो सिंगापुर के नागरिकों सहित तीन लोगों की मौत हो गई है।
हलमहेरा द्वीप पर स्थित माउंट डुकोनो में शुक्रवार को अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसमान में करीब 10 किलोमीटर की ऊंचाई तक राख और धुएं का काला गुबार छा गया। पुलिस प्रमुख एरलिक्सन पासारीबू के अनुसार, हादसे के वक्त प्रतिबंधित क्षेत्र में 20 हाइकर्स मौजूद थे, जिनमें से 9 विदेशी (सिंगापुर) और बाकी स्थानीय लोग थे।
अधिकारियों ने खुलासा किया है कि यह हादसा पूरी तरह से लापरवाही का नतीजा है। दिसंबर से ही वैज्ञानिकों ने क्रेटर के 4 किमी के दायरे में जाने पर रोक लगा रखी थी। पुलिस प्रमुख ने बताया कि कई विदेशी पर्यटक सिर्फ सोशल मीडिया पर वीडियो और रील बनाने के लिए खतरे को नजरअंदाज कर नो-गो जोन में घुस रहे हैं। प्रवेश द्वार पर लगे चेतावनी बोर्डों को भी इन हाइकर्स ने अनदेखा कर दिया।
इस हादसे में 15 लोग तो सुरक्षित नीचे उतर आए, लेकिन 3 जिंदगियां खत्म हो गई हैं। स्थानीय प्रशासन ने अब उन गाइड और पोर्टर्स को हिरासत में लिया है जो पर्यटकों को इस खतरनाक इलाके में लेकर गए थे। उन पर प्रतिबंधित क्षेत्र में लोगों की जान जोखिम में डालने के लिए आपराधिक मामला चलाया जाएगा।
इंडोनेशिया दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र ‘रिंग ऑफ फायर’ में स्थित है। यहाँ करीब 130 सक्रिय ज्वालामुखी हैं। माउंट डुकोनो की भूकंपीय गतिविधियों में पिछले कई महीनों से बढ़ोत्तरी देखी जा रही थी, जिसके बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी किया था।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…
लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…
रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…
राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…
असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…