खेल

लखनऊ एथलेटिक्स टीम के गठन को चयन ट्रायल 15 सितंबर को

लखनऊ। ​ उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 29वीं यूपी स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 26 और 27 सितंबर को बरेली में आयोजित की जायेगी। यह जानकारी लखनऊ एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बीआर वरुण ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में लखनऊ एथलेटिक्स टीम प्रतिभाग करेगी।

प्रतिभाग करने वाली टीम के गठन को चयन ट्रायल आयोजित किये जायेंगे। यह चयन ट्रायल 15 सितंबर को केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर होंगे। शहर भर के खिलाड़ी इस चयन ट्रायल में शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की आयु आठ अक्टूबर 2026 तक कम से कम 18 वर्ष पूरी होनी अनिवार्य है।

जिन खिलाड़ियों का जन्म आठ अक्टूबर 2008 या उससे पहले हुआ है, वे ही इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश की एथलेटिक्स टीम में जगह मिलेगी। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स की यह टीम दिल्ली में आठ से दस अक्टूबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी।

news desk

Recent Posts

मां महीनों करती रही बेटियों का इंतजार, जेल में देखा तो पहचान भी नहीं पाई….ईरान से आई दर्दनाक कहानी

सोचिए, एक मां महीनों तक अपनी बेटियों की तलाश करती रहे और जब आखिरकार जेल…

51 minutes ago

3 अक्टूबर को टीम इंडिया रचेगी इतिहास? एक ही दिन दो जगह दिखेगी भारतीय क्रिकेट की ताकत

भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी ताकत उसकी मजबूत बेंच स्ट्रेंथ मानी जाती है। टीम इंडिया…

52 minutes ago

महंगाई का झटका: त्योहारों से पहले चीनी और मिठाइयों के दाम उछले, 60 रुपये किलो पार पहुंची शक्कर

नई दिल्ली। आगामी त्यौहारों (नवरात्रि, दशहरा और दिवाली) से ठीक पहले आम जनता की जेब…

1 hour ago

बिहार बाढ़ त्रासदी: राघोपुर में 20 रुपये की ‘डिजिटल लाइफलाइन’, बिजली ठप होने पर जनरेटर से चार्ज हो रहे फोन

पटना/वैशाली। बिहार के वैशाली जिले का राघोपुर दियारा इलाका इन दिनों गंगा और गंडक नदी…

1 hour ago

स्वतंत्र भारद्वाज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, पाटियाला हाउस कोर्ट का फैसला; 21 सितंबर को होगी अगली पेशी

दिल्ली के पाटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में…

2 hours ago

सरकार से गलतियां होती हैं, राहुल गांधी विपक्ष का काम अच्छे से कर रहे हैं…एक टीवी चैनल कॉन्क्लेव में बोले केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव

नई दिल्ली। एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री…

2 hours ago