Entertainment

लाल साड़ी में दुल्हन बनीं सामंथा, ट्रेडिशनल लुक में राज संग लिंग भैरवी मंदिर में लिए सात फेरे

साउथ क्वीन सामंथा रुथ प्रभु ने फाइनली अपने फैंस को सबसे बड़ा सरप्राइज़ दे दिया है. लंबे समय से चल रही डेटिंग की अफवाहों के बाद, एक्ट्रेस ने फिल्ममेकर राज निदिमोरु से शादी कर ली है.
सोमवार 1 दिसंबर, 2025 की सुबह, कोयंबटूर में सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन के लिंग भैरवी मंदिर में दोनों ने बेहद प्राइवेट सेरेमनी में शादी की. ये एक ‘हश-हश’ वेडिंग थी, जिसमें सिर्फ 30 करीबी लोग शामिल हुए थे. कपल ने जैसे ही शादी की गॉर्जियस तस्वीरें सोशल मीडिया पर ‘सॉफ्ट लॉन्च’ कीं, वे तुरंत वायरल होने लगी.

एकदम ट्रेडिशनल अंदाज़
इस जोड़ी ने लिंग भैरवी देवी के मंदिर में विवाह की रस्म निभाई. लुक की बात करें तो, सामंथा लाल रंग की पारंपरिक साड़ी में सुपर स्टनिंग लग रही थीं, वहीं राज निदिमोरु सफेद कुर्ता-पायजामा और क्रीम रंग के बंदगला में परफेक्ट ग्रूम लगे.

‘द फैमिली मैन 2’ के सेट से हुई थी लव स्टोरी की शुरुआत
सामंथा और राज की लव स्टोरी तब शुरू हुई जब दोनों ने अमेज़न प्राइम की हिट सीरीज़ ‘द फैमिली मैन सीज़न 2’ में साथ काम किया. 2024 से ही इनकी डेटिंग की खबरें सुर्खियों में थीं. वर्क फ्रंट पर, अब ये जोड़ी अपकमिंग वेब सीरीज़ ‘सिटाडेल: हनी बन्नी’ में भी साथ काम कर रही है.

दोनों की है ये दूसरी शादी
दोनों के लिए ये लाइफ का दूसरा फेज़ है. सामंथा पहले एक्टर नागा चैतन्य से शादीशुदा थीं, जिनसे उनका तलाक 2021 में हुआ था. और राज निदिमोरु का भी अपनी पहली पत्नी श्यामली दे से 2022 में तलाक हो चुका है.

Chaturvedi Shruti V.

Recent Posts

इजरायली एयरस्ट्राइक में 3 पत्रकारों की मौत, लेबनान में बढ़ा तनाव

दक्षिणी Lebanon में युद्ध कवरेज कर रहे तीन पत्रकारों की इजरायली हमले में मौत हो…

35 minutes ago

Bank Holiday Alert: 30 मार्च से 5 अप्रैल तक लंबी छुट्टियां, जानिए कब-कब बंद रहेंगे बैंक

30 मार्च से शुरू होने वाले हफ्ते (30 मार्च–5 अप्रैल 2026) में देशभर के सरकारी…

45 minutes ago

उम्र बढ़ी, लेकिन और खतरनाक हुए Virat Kohli! IPL में 35 के बाद सबसे विस्फोटक प्रदर्शन

नई दिल्ली: Virat Kohli ने Indian Premier League में अपने प्रदर्शन से एक बार फिर…

1 hour ago

मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव: परमाणु ठिकानों पर हमलों से गहराया संकट

मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। अमेरिका और इज़राइल द्वारा…

1 hour ago

बार-बार घबराहट, तेज धड़कन और सांस फूलना? जानिए पैनिक अटैक क्या है और इससे कैसे संभलें

आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में तनाव लगभग हर व्यक्ति की दिनचर्या का हिस्सा बन…

4 hours ago

Spring Ready लुक: आलिया भट्ट का पिंक कुर्ता लुक इंटरनेट पर छाया, फिर जीता एयरपोर्ट फैशन गेम…

कोई भी लुक हो, उसे अगर बिना ज्यादा मेहनत के स्टाइलिश बनाना हो, तो आलिया…

14 hours ago