Latest News

दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर सलमान त्यागी ने मंडोली जेल में की आत्महत्या! पुलिस सुरक्षा पर उठे प्रश्न

दिल्ली की मंडोली जेल से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. पश्चिमी दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर सलमान त्यागी ने जेल नंबर-15 में कथित रूप से आत्महत्या कर ली है. जानकारी के अनुसार, सलमान का शव उसकी सेल में चादर से लटका हुआ मिला, जिसके बाद जेल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आत्महत्या की वास्तविक वजहों की जांच में जुट गई है.

सलमान त्यागी दिल्ली-एनसीआर के सबसे खतरनाक गैंगस्टर्स में शामिल था और उस पर हत्या, लूट, फिरौती और आर्म्स एक्ट  जैसे करीब दर्जनभर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे. वह मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) के तहत भी आरोपी था. शुरुआती दिनों में सलमान त्यागी, नीरज बवाना गैंग के लिए काम करता था, लेकिन बाद में उसने अपना रुख बदलते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध बना लिए थे.

सलमान त्यागी की संदिग्ध मौत ने जेल प्रशासन और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. मामले की उच्च स्तरीय जांच जारी है.

news desk

Recent Posts

‘केंद्र और एमपी सरकार पूरी तरह गायब…’: बालाघाट के आदिवासी बच्चों की मौत पर भड़के राहुल गांधी!

मध्य प्रदेश के बालाघाट में आदिवासी बच्चों की दर्दनाक मौतों ने पूरे देश को झकझोर…

3 hours ago

फरिश्ता बनकर आसमान से उतरे कैप्टन स्मित, गुजरात सरकार ने किया ऐतिहासिक सम्मान का ऐलान!

आसमान में मौत मंडरा रही थी, कॉकपिट खून से सन चुका था और विमान में…

4 hours ago

महिषासुर वध से लेकर श्रीराम की लंका विजय तक: क्या है नवरात्रि का पौराणिक और ऐतिहासिक रहस्य?

हर साल की तरह इस बार भी देश भर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल…

5 hours ago

आखिरी 47 सेकंड का रोमांच, अभिषेक ने पलटा मैच, पाकिस्तान को हराकर एशियन गेम्स हॉकी फाइनल में पहुंचा भारत

भारत ने एशियन गेम्स 2026 के पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में…

6 hours ago