Entertainment

सलमान खान के एक सवाल ने बदली कहानी, ‘Bigg Boss 19’ में शुरू हुआ नया ट्विस्ट—क्या आएंगी आकांक्षा बतौर वाइल्डकार्ड?

मुंबई, सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में ड्रामा का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बार सुर्खियों में हैं कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज की पर्सनल लाइफ, खासकर उनकी एक्स-वाइफ आकांक्षा जिंदल से जुड़े विवाद. वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान के ‘एक्स-वाइफ’ वाले इशारे के बाद अफवाहें तेज हो गईं कि आकांक्षा शो में वाइल्डकार्ड एंट्री ले सकती हैं. लेकिन लेटेस्ट अपडेट्स में आकांक्षा ने इनकार किया है, साथ ही अपने और अभिषेक के रिश्ते के दर्दनाक पहलुओं को खुलकर बयान किया है.

एक्स-वाइफ आकांक्षा ने पलटा पाशा

आकांक्षा ने हाल ही में ‘द विकी लालवानी शो’ पर पहली बार अपने और अभिषेक के 7 साल के रिश्ते का खुलासा किया. 9वीं क्लास में पहली मुलाकात से शुरू हुई ये लव स्टोरी 2017 में शादी तक पहुंची, लेकिन महज 1.5 साल बाद ही टूट गई. आकांक्षा के मुताबिक, शादी के बाद अभिषेक ने ‘असली रंग’ दिखाना शुरू कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि अभिषेक ने उन्हें कई बार धोखा दिया, जिसकी वजह से उनके रिश्ते में लगातार झगड़े होते रहे. एक इंटरव्यू में आकांक्षा ने बताया, “स्क्रीनशॉट्स देखने के बाद मैंने उनसे बात की, लेकिन उन्होंने मुझे ही गलत ठहरा दिया” और तो और, प्रेग्नेंसी के दौरान मिसकैरेज जैसी त्रासदी ने रिश्ते को और कमजोर कर दिया. आकांक्षा ने कहा, “मैंने सच्चाई इसलिए बयान की ताकि दूसरी लड़कियां सावधान रहें”

इस बीच, सोशल मीडिया पर ट्रोल्स ने आकांक्षा पर ‘फेम डिगर’ का ठप्पा लगाया, दावा किया कि वो 6 साल पुराने तलाक को अब क्यों उछाल रही हैं. लेकिन आकांक्षा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैक्ट्स क्लियर कर दिए. उन्होंने लिखा, “जो लोग कह रहे हैं कि मैं 6 साल बाद आई हूं, प्लीज फैक्ट्स चेक करें. हमारा सेपरेशन 18 अगस्त 2023 को हुआ था. आपने सच जानने की डिमांड की, मैंने बता दिया. अब अचानक मैं दिक्कत बन गई? सच्चाई निर्दोष को नहीं हिलाती, दोषी को डर सताता है”

वीकेंड का वार सलमान का तंज़

बिग बॉस हाउस में अभिषेक की अशनूर कौर से बढ़ती नजदीकियां इस ड्रामे को और इंटेंस बना रही हैं. 11 साल छोटी अशनूर के साथ उनकी बॉन्डिंग को लेकर फैंस तो दीवाने हैं, लेकिन बाहर आकांक्षा के बयानों ने सवाल खड़े कर दिए हैं. वीकेंड का वार में सलमान खान ने अभिषेक को घेरते हुए कहा, “बाहर किसी की पत्नी या एक्स-वाइफ होगी. फेम के लेवल पर पहुंचने पर वो लोग लाइमलाइट के लिए सीक्रेट्स एक्सपोज करते हैं. है ना अभिषेक?” इस पर अभिषेक के चेहरे पर घबराहट साफ दिखी. सलमान के जाने के बाद वो अशनूर से इशारों में बात करते नजर आए, मानो डर रहे हों कि कहीं एक्स-वाइफ शो में न आ जाए.

news desk

Recent Posts

Delhi Jantar Mantar Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर बवाल, 700 से ज्यादा हिरासत में; 10 अक्टूबर को ‘जंतर मंतर 2.0’ का ऐलान

राजधानी दिल्ली का ऐतिहासिक जंतर-मंतर इस वक्त देश की सबसे सुलगती राजनीतिक आग की चपेट…

2 hours ago

Samsung Galaxy S27 Ultra: सैमसंग लवर्स के लिए बड़ी खबर! दो 200MP कैमरे और धांसू फीचर्स के साथ आएगा नया स्मार्टफोन

सैमसंग (Samsung) के चाहने वालों के लिए एक बेहद रोमांचक खबर सामने आई है। कंपनी…

3 hours ago

बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का कमाल, बुमराह-दुबे ने पलटा फाइनल का पासा; पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए…

4 hours ago

‘आप’ को बड़ा झटका! मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने थामा कांग्रेस का हाथ

भारतीय राजनीति के गलियारों में एक ऐसा राजनीतिक भूचाल आया है, जिसने सबको सकते में…

6 hours ago

सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! सरकार से क्लियरेंस मिलने के बाद साफ हुआ ‘मातृभूमि’ की रिलीज का रास्ता

सिनेमा के गलियारों में खलबली मच गई है और फैंस के दिलों की धड़कनें तेज…

7 hours ago