Latest News

‘काला हिरण’ फिल्म की अनाउंसमेंट पर भड़के Salman Khan, भेजा नोटिस-प्रोड्यूसर ने क्या कहा?

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। इस विवाद की जड़ 1998 का चर्चित काला हिरण शिकार मामला है।

अब इसी मामले से प्रेरित बताई जा रही फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म का पहला पोस्टर 30 मई को जारी किया गया था।

इसके बाद सलमान खान की लीगल टीम ने फिल्म के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान की ओर से लॉ फर्म DSK लीगल ने कास्टिंग डायरेक्टर अक्षय पांडे को नोटिस जारी करते हुए फिल्म के निर्माण और प्रमोशन से जुड़ी सभी गतिविधियां तत्काल रोकने की मांग की है।

उधर, अमित जानी ने लीगल नोटिस का जवाब देते हुए कहा कि वो डरेंगे नहीं। X पर दबंग खान की टीम से मिले नोटिस को शेयर कर प्रोड्यूसर ने लिखा- नोटिस भेजकर काला हिरण मूवी से जुड़े लोगों को धमकाने लगे हैं सलमान खान।
प्रोड्यूसर ने कहा- सलमान खान लीगल नोटिस देकर काला हिरण मूवी से जुड़े लोगों को धमकाने में लगे हैं। नोटिस का मकसद सिर्फ डराना है ताकि लोग ग्लैमर के सामने झुक जाये.। उसकी आदत है वो डरा रहा है, मेरी फितरत है मैं डरा नही हूं। वो मुझको मुर्दा समझ रहा है। उसे कहो मैं मरा नहीं हूं।

सलमान की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप

नोटिस में कहा गया है कि यह फिल्म कथित तौर पर सलमान खान के काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित है। सलमान की लीगल टीम का दावा है कि फिल्म उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा सकती है, साथ ही चल रही कानूनी प्रक्रिया को भी प्रभावित कर सकती है। टीम का यह भी कहना है कि अभिनेता ने अपने नाम, पहचान या उनसे जुड़े किसी भी कथित घटनाक्रम के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी है।

हाई कोर्ट में लंबित है मामला

कानूनी नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि काला हिरण शिकार मामला अभी राजस्थान हाई कोर्ट में लंबित है। ऐसे में इस विषय पर फिल्म बनाना न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप माना जा सकता है और निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार को प्रभावित कर सकता है।

24 घंटे में जवाब देने की चेतावनी

नोटिस में अक्षय पांडे और फिल्म से जुड़े अन्य पक्षों से सभी गतिविधियां तत्काल बंद करने, बिना शर्त लिखित माफी मांगने और 24 घंटे के भीतर जवाब देने की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

20 जून को आना था टीजर

बता दें कि ‘काला हिरण’ का पोस्टर हाल ही में जारी किया गया था। मेकर्स ने दावा किया था कि फिल्म का फर्स्ट लुक और टीजर 20 जून को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े विवाद को दिखाए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

news desk

Share
Published by
news desk

Recent Posts

सागर जहरीली शराब कांड: 11 मौतों की सूचना से हड़कंप, नकली शराब की शिकायत के बावजूद कार्रवाई पर उठे सवाल

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा इलाके में जहरीली शराब पीने से करीब 11…

11 minutes ago

मस्जिद के मलबे के नीचे मिला कुआं, अब खुलेगा इतिहास का राज? प्रशासन कराएगा जांच

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद अब एक नया…

1 hour ago

चौथी बार फाइनल में मेरठ मावेरिक्स, पहली बार खिताबी मुकाबले में लखनऊ फाल्कन्स

लखनऊ। यूपी टी-20 लीग सीजन-4 का सफर अब रोमांचक समापन की दहलीज पर पहुंच गया है।…

1 hour ago

WhatsApp में अब AI से होगी सीधी बात! Google-OpenAI समेत 5 एजेंट्स जोड़ने की तैयारी, बिना ऐप छोड़े होंगे कई काम

नई दिल्ली: WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर पर काम कर…

13 hours ago

अब Gmail की लंबी-लंबी मेल पढ़ने की जरूरत नहीं! Google ने लॉन्च किए 3 धांसू Live AI फीचर्स, बोलते ही Gmail, Docs और Keep करेंगे काम

नई दिल्ली: Google ने Workspace यूजर्स के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े तीन नए Live…

15 hours ago