Trending News

साजिद खान का नया दांव: गोविंदा के बेटे यशवर्धन को करेंगे लांच, हॉरर फिल्म ‘हंड्रेड’ से कर रहे धमाकेदार वापसी

बॉलीवुड में जब भी गोविंदा का नाम आता है, तो आंखों के सामने 90 के दशक की वो चमकदार कॉमेडी, एनर्जेटिक डांसिंग स्टाइल घूमने लगता है, जिसने एक पूरे दौर को एंटरटेन किया। अब सालों बाद उसी विरासत से जुड़ा एक नया नाम फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहा है,  गोविंदा और सुनीता आहूजा के बेटे यशवर्धन आहूजा। लेकिन यशवर्धन का डेब्यू किसी हल्की-फुल्की मसाला फिल्म से नहीं, बल्कि एक ऐसे प्रोजेक्ट से हो रहा है जो खुद डायरेक्टर के लिए भी बड़ा बदलाव है।

लंबे समय के ब्रेक के बाद साजिद खान एक बार फिर डायरेक्शन की दुनिया में लौट आए हैं। हालांकि इस बार वह अपनी पहचान बन चुकी कॉमेडी फिल्मों से बिल्कुल अलग रास्ता चुन रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साजिद खान अपनी नई फिल्म ‘हंड्रेड’ के जरिए हॉरर जॉनर में कदम रख रहे हैं। यह उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है, क्योंकि अब तक साजिद को कॉमेडी फिल्मों के लिए ही जाना जाता था।

फिल्म ‘हंड्रेड’ की सबसे ज्यादा चर्चा इसकी कास्ट को लेकर हो रही है। इस फिल्म के जरिए यशवर्धन आहूजा बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। और उनकेअपोजिट नजर आएंगी ‘लापता लेडीज’ से पहचान बना चुकीं नितांशी गोयल। दोनों की फ्रेश जोड़ी दर्शकों के लिए एक नया एक्सपीरियंस साबित हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की शूटिंग की शुरुआत 23 जनवरी को मुंबई के फिल्म सिटी में हो चुकी है। खास बात यह है कि मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग के लिए बसंत पंचमी का शुभ दिन चुना, ताकि प्रोजेक्ट की शुरुआत पॉजिटिव एनर्जी और अच्छे संकेतों के साथ हो सके।

यशवर्धन के करियर को लेकर एक दिलचस्प बात भी सामने आई है। हाल ही में सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में बताया कि यशवर्धन ने कभी अपने पिता गोविंदा से फिल्मी करियर में मदद नहीं मांगी। वहीं गोविंदा ने भी जानबूझकर बेटे के करियर में सीधा हस्तक्षेप नहीं किया। सुनीता ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि उन्होंने इस बात को लेकर गोविंदा से सवाल तक कर लिया था।

कुल मिलाकर, ‘हंड्रेड’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि साजिद खान की वापसी, यशवर्धन आहूजा का डेब्यू और हॉरर जॉनर का नया प्रयोग, तीनों का दिलचस्प मेल बनकर सामने आ रही है।

news desk

Recent Posts

मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कांग्रेस-सपा और बीजेपी पर साधा निशाना, यूपी में पांचवीं बार सरकार बनाने का लक्ष्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां…

8 hours ago

23 साल का ऐतिहासिक सफर खत्म! क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पांच…

9 hours ago

मौत की सजा के बावजूद बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, बोलीं- अपने लोगों के बीच मरना पसंद करूंगी

भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने AP को ईमेल भेजकर दिसंबर में वापसी का…

9 hours ago

यूपी में कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, विंध्य-पूर्वांचल प्रोजेक्ट के लिए 2,800 करोड़ जारी

उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को एक अभूतपूर्व रफ्तार देते हुए योगी सरकार…

9 hours ago

IPL 2027 से पहले CSK-SRH में महाट्रेड! 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली, लिविंगस्टोन की हुई चेन्नई में एंट्री

हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चाओं के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने…

10 hours ago