Trending News

CK नायडू ट्रॉफी: तीसरे दिन यूपी की वापसी की कोशिश, शुभम मिश्रा के पांच विकेट

लखनऊ।अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-डी मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ तीसरे दिन मैच में वापसी की पूरी कोशिश की है। भिलाई में खेले जा रहे चार दिवसीय मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 73 रन बना लिए हैं।

इससे पहले रविवार को शुभम मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके और छत्तीसगढ़ की पहली पारी को 386 रन पर समेट दिया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ को पहली पारी के आधार पर 51 रन की बढ़त मिली।

दूसरी पारी में उत्तर प्रदेश की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 12 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए। दीपक राणा खाता भी नहीं खोल सके, जबकि काव्या सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान आदर्श सिंह 26 रन बनाकर रन आउट हुए, वहीं कार्तिकेय सिंह केवल 1 रन ही जोड़ सके।

खेल समाप्ति तक ऋतुराज शर्मा 32 रन बनाकर नाबाद थे, जबकि उनके साथ मोहम्मद अमन 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। अब मुकाबले के अंतिम दिन यह देखना दिलचस्प होगा कि उत्तर प्रदेश इस मैच को बचा पाता है या नहीं।

इससे पहले शनिवार का दिन उत्तर प्रदेश के लिए निराशाजनक रहा था। टीम ने सुबह 227/7 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन अंतिम तीन बल्लेबाज महज 12 रन ही जोड़ सके और पूरी टीम 98.4 ओवर में 335 रन पर सिमट गई।

दिन के दूसरे ही ओवर में विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिकेय सिंह (31 रन, 70 गेंद, 2 चौके) को प्रशांत साईं पैंक्रा ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद वरुण सिंह भुइए ने दूसरे नाबाद बल्लेबाज अक्षु बजवा (22 रन, 55 गेंद, 2 चौके) को आउट कर यूपी की पारी समाप्त कर दी।

छत्तीसगढ़ की मजबूत बल्लेबाजी

इसके बाद छत्तीसगढ़ के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की। प्रथम जाचक और शोभित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी की। जाचक ने 79 गेंदों में 80 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उन्हें ऋतुराज शर्मा ने अक्षु बजवा की गेंद पर कैच कराया।

इसके बाद हर्ष साहू (15) ज्यादा देर टिक नहीं सके। शोभित शर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 37 रन जोड़े और फिर साहिल रजत शरीफ के साथ तीसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की। शर्मा ने 177 गेंदों में 63 रन बनाए, जिसमें 6 चौके शामिल थे।

विकेटकीपर बल्लेबाज राहुल प्रधान ने 57 गेंदों में 21 रन बनाए। वहीं साहिल रजत शरीफ 125 गेंदों में 74 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का शामिल था।

उत्तर प्रदेश के कोच ज्ञानेंद्र पांडेय गेंदबाजों के प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट नहीं दिखे, हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि अंतिम दिन टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी। उनका कहना है कि मुकाबला अभी भी पूरी तरह खुला हुआ है।

news desk

Recent Posts

मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कांग्रेस-सपा और बीजेपी पर साधा निशाना, यूपी में पांचवीं बार सरकार बनाने का लक्ष्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां…

9 hours ago

23 साल का ऐतिहासिक सफर खत्म! क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पांच…

10 hours ago

मौत की सजा के बावजूद बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, बोलीं- अपने लोगों के बीच मरना पसंद करूंगी

भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने AP को ईमेल भेजकर दिसंबर में वापसी का…

10 hours ago

यूपी में कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, विंध्य-पूर्वांचल प्रोजेक्ट के लिए 2,800 करोड़ जारी

उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को एक अभूतपूर्व रफ्तार देते हुए योगी सरकार…

10 hours ago

IPL 2027 से पहले CSK-SRH में महाट्रेड! 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली, लिविंगस्टोन की हुई चेन्नई में एंट्री

हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चाओं के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने…

11 hours ago