बॉलीवुड में होने जा रही है गोविंदा के बेटे की एंट्री
बॉलीवुड में जब भी गोविंदा का नाम आता है, तो आंखों के सामने 90 के दशक की वो चमकदार कॉमेडी, एनर्जेटिक डांसिंग स्टाइल घूमने लगता है, जिसने एक पूरे दौर को एंटरटेन किया। अब सालों बाद उसी विरासत से जुड़ा एक नया नाम फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहा है, गोविंदा और सुनीता आहूजा के बेटे यशवर्धन आहूजा। लेकिन यशवर्धन का डेब्यू किसी हल्की-फुल्की मसाला फिल्म से नहीं, बल्कि एक ऐसे प्रोजेक्ट से हो रहा है जो खुद डायरेक्टर के लिए भी बड़ा बदलाव है।
लंबे समय के ब्रेक के बाद साजिद खान एक बार फिर डायरेक्शन की दुनिया में लौट आए हैं। हालांकि इस बार वह अपनी पहचान बन चुकी कॉमेडी फिल्मों से बिल्कुल अलग रास्ता चुन रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साजिद खान अपनी नई फिल्म ‘हंड्रेड’ के जरिए हॉरर जॉनर में कदम रख रहे हैं। यह उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है, क्योंकि अब तक साजिद को कॉमेडी फिल्मों के लिए ही जाना जाता था।
फिल्म ‘हंड्रेड’ की सबसे ज्यादा चर्चा इसकी कास्ट को लेकर हो रही है। इस फिल्म के जरिए यशवर्धन आहूजा बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। और उनकेअपोजिट नजर आएंगी ‘लापता लेडीज’ से पहचान बना चुकीं नितांशी गोयल। दोनों की फ्रेश जोड़ी दर्शकों के लिए एक नया एक्सपीरियंस साबित हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की शूटिंग की शुरुआत 23 जनवरी को मुंबई के फिल्म सिटी में हो चुकी है। खास बात यह है कि मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग के लिए बसंत पंचमी का शुभ दिन चुना, ताकि प्रोजेक्ट की शुरुआत पॉजिटिव एनर्जी और अच्छे संकेतों के साथ हो सके।
यशवर्धन के करियर को लेकर एक दिलचस्प बात भी सामने आई है। हाल ही में सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में बताया कि यशवर्धन ने कभी अपने पिता गोविंदा से फिल्मी करियर में मदद नहीं मांगी। वहीं गोविंदा ने भी जानबूझकर बेटे के करियर में सीधा हस्तक्षेप नहीं किया। सुनीता ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि उन्होंने इस बात को लेकर गोविंदा से सवाल तक कर लिया था।
कुल मिलाकर, ‘हंड्रेड’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि साजिद खान की वापसी, यशवर्धन आहूजा का डेब्यू और हॉरर जॉनर का नया प्रयोग, तीनों का दिलचस्प मेल बनकर सामने आ रही है।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की नई फिल्म ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज हो गया…
नई दिल्ली: देशभर में 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) को बैंक कर्मचारियों की बड़ी हड़ताल होने…
कानपुर के चर्चित “लैंबोर्गिनी कांड” में जांच आगे बढ़ने के साथ हर दिन नए सवाल…
बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की क्वीन सिंगर जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) एक बार फिर…
नई दिल्ली। बजट सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने…
कहते हैं क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है-यहां कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। और…