Entertainment

वैलेंटाइन वीक पर फिर मचेगा ‘सैयारा’ का शोर, अहान-अनीत की जादुई केमिस्ट्री बड़े पर्दे पर वापस

प्यार के मौसम यानी वैलेंटाइन वीक 2026 में सिनेमा लवर्स एक बार फिर मोहब्बत के उसी एहसास में डूबने के लिए तैयार हैं, जिसने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर सबका दिल जीत लिया था। साल 2025 की सबसे बड़ी म्यूजिकल हिट ‘सैयारा’ (Saiyaara) एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

यंगस्टर्स की पहली पसंद बनी थी ‘सैयारा’

जुलाई 2025 में रिलीज हुई डायरेक्टर मोहित सूरी की इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर 570 करोड़ रुपए से ज्यादा का शानदार वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था, बल्कि इसे ‘आशिकी 2’ के बाद की सबसे बेहतरीन रोमांटिक ड्रामा फिल्म भी माना गया। अब मेकर्स ने वैलेंटाइन वीक (7-14 फरवरी) को खास बनाने के लिए इसे चुनिंदा शहरों के थिएटरों में फिर से रिलीज करने का फैसला किया है।

डेब्यू स्टार्स का चला था जादू

फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अहान पांडे और अनीत पड्डा रातों-रात नेशनल क्रश बन गए थे। एक टूटे हुए संगीतकार की भूमिका में अहान की इंटेंसिटी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था और एक ऐसी लेखिका का किरदार, जो अल्जाइमर जैसी गंभीर बीमारी से जूझती है, अनीत की परफॉर्मेंस ने सबको इमोशनल कर दिया था।

म्यूजिक जो आज भी है चार्टबस्टर

‘सैयारा’ की सबसे बड़ी ताकत इसका संगीत रहा है। मिथून, विशाल मिश्रा और अरिजीत सिंह की तिकड़ी के गानों ने इसे एक कल्ट स्टेटस दिलाया। अरिजीत सिंह का गाया गाना ‘धुन’ और टाइटल गीत ‘सैयारा’ आज भी लोगों की प्ले-लिस्ट का हिस्सा बने हुए हैं।

क्यों खास है ये री-रिलीज?

रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और पुणे जैसे मेट्रो शहरों में एडवांस बुकिंग और शो लिस्टिंग दिखाई देने लगी है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैलेंटाइन के दौरान नई फिल्मों के बजाय दर्शक ऐसी कहानियों को देखना पसंद करते हैं जिनसे वे इमोशनली जुड़े हों।

फिल्म क्रिटिक्स ने भी इस री- रिलीज़ पर कहा की सैयारा सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक एहसास है। इसे दोबारा बड़े पर्दे पर देखना उन लोगों के लिए एक तोहफा है जो पिछले साल इसे देखने से चूक गए थे।

news desk

Recent Posts

लेनोवो ने 9 JBL स्पीकर्स और 10,200mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च अनोखा टैबलेट “Lenovo Tab Plus Gen 2”

इंडियन प्रीमियम टैबलेट मार्केट तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसी को देखते हुए…

3 hours ago

सोना मिल रहा 50,000 सस्ता, फिर भी खरीदार गायब; देश में गोल्ड की मांग में 70% की ऐतिहासिक गिरावट हुई दर्ज

Highlights सोना 50,000 तक सस्ता होने के बावजूद देश में गोल्ड की मांग में 70%…

3 hours ago

‘हर फोटो जरूरी नहीं होती…’ पापराजी की हरकत पर भड़कीं नेहा धूपिया, सोनाक्षी सिन्हा ने किया सपोर्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया इन दिनों अपने एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं।…

4 hours ago

बेल्जियम में 10 मंजिला अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, 200 से ज्यादा लोग थे इमारत में मौजूद, कई मौतों की पुष्टि

एंटवर्प। बेल्जियम के एंटवर्प शहर में बुधवार सुबह एक 10 मंजिला आवासीय इमारत में लगी…

4 hours ago

जुलाई में मनोरंजन का महाधमाका! ‘अल्फा’ से ‘इक्का’ तक, थिएटर और ओटीटी पर रिलीज होंगी 7 बड़ी फिल्में

मुंबई: सिनेमाघरों में इन दिनों बड़ी फिल्मों का दबदबा देखने को मिल रहा है, लेकिन…

4 hours ago