Trending News

ट्रेड डील पर सियासी बवाल: कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, कहा-भारत को बड़ा नुकसान होगा

अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील को लेकर समझौता हो गया है। हालांकि सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रंप ने पहले ही जानकारी दे दी थी, लेकिन आज इसका ऐलान आधिकारिक तौर पर किया गया। भारत और अमेरिका के बीच शनिवार को हुए इस अंतरिम व्यापार समझौते को मोदी सरकार अपनी बड़ी जीत बता रही है, लेकिन कांग्रेस ने पूरे प्रकरण में मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं और अब इस मुद्दे पर मोर्चा खोल दिया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि जिसे बीजेपी के लोग “डील” कह रहे हैं, आने वाले समय में जनता को समझ आ जाएगा कि भारत को क्या-क्या नुकसान होने वाले हैं।

इस पूरे मामले पर कांग्रेस ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान पवन खेड़ा ने कहा कि डील के पीछे छिपे नुकसान और मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाना जनता का हक़ है।

कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो सूची पेश की, उससे ज्यादा महत्वपूर्ण है जो चीज़ छिपाई गई। उन्होंने उम्मीद जताई कि मीडिया रोज़ाना किसानों और MSME के हित के सवाल सरकार से पूछे।

कुछ महत्वपूर्ण घटनाक्रम इस प्रकार रहे:

जब रूस से ऑइल खरीदने के विषय में सवाल पूछा गया, तो पीयूष गोयल ने कहा, “ये विदेश मंत्री बताएंगे।”

विदेश मंत्री से अमेरिका में पूछने पर उन्होंने कहा, “ये तो कॉमर्स मिनिस्टर बताएंगे।”

फिर बीच में NSA डॉ. अजीत डोभाल ने कहा, “मैंने जाकर अमेरिका को चेतावनी दे दी, हम नहीं झुकेंगे।”

इसके बाद MEA ने सफाई दी कि “डोभाल जी ने किसी को धमकाया नहीं।”

कांग्रेस का कहना है कि यह ट्रेड डील देश के करोड़ों लोगों के साथ बड़ा विश्वासघात है।

news desk

Recent Posts

बिना नेटवर्क के भी होगी बात! कम कीमत में धमाकेदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Infinix का यह नया फोन, जानिए खासियतें

बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में हलचल मचाने के लिए Infinix ने अपना नया मॉडल भारत में…

46 minutes ago

यूपी चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को बड़ा झटका! बागी हुए पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, पार्टी छोड़ने का किया ऐलान

क्या उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में बीजेपी के सबसे मजबूत किले में बड़ी दरार…

2 hours ago

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले; अपराध का अतिरिक्त प्रभार भी बदला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन…

2 hours ago

द रिबेल किड (अपूर्वा मखीजा) का वायरल किसिंग वीडियो पर बड़ा खुलासा:-‘लंदन एयरपोर्ट पर जमीन पर बैठकर रोने लगी थी’

नई दिल्ली। सोशल मीडिया की चर्चित इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा (द रिबेल किड) और उनके बॉयफ्रेंड…

3 hours ago

सिद-कियारा के घर फिर गूंजेगी किलकारी! कपल ने शेयर की गुड न्यूज, सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने दी बधाई

बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्स में शुमार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के फैंस के…

4 hours ago

फलाहारी महाराज के आरोपों पर भड़की विराट कोहली की टीम, कहा—”सिर्फ गहरी आस्था के कारण महाराज जी से मिलते हैं विराट”

मथुरा के वृंदावन स्थित 'गुरु कृपा कुंज' अपार्टमेंट में 25 सितंबर 2026 को संत प्रेमानंद…

5 hours ago