Trending News

क्या सच में रूस ने विकसित कर ली है कैंसर की वैक्सीन, भारत क्यों कर रहा है इस वैक्सीन का इंतजार?

दुनिया के सबसे घातक बीमारियों में शुमार कैंसर पर कब नियंत्रण पाया जा सकेगा. दुनिया भर में मेडिकल साइंस इस सवाल का सालों से जवाब ढूंढ रहे हैं. लेकिन अब उम्मीद की एक किरण नजर आ रही है रूस से. जहां ये दावा किया गया है कि ENTEROMIX नामक एक वैक्सीन विकसित की गई है, जो कैंसर का इलाज है. हालांकि इंटरनेशनल मीडिया इसके छोटे ट्रायल साइज को लेकर सवाल भी उठा रही है.

रूस का दावा

रूस के वैज्ञानिकों ने बताया कि ENTEROMIX एक mRNA-आधारित वैक्सीन है, जिसे मरीज के ट्यूमर की जेनेटिक प्रोफ़ाइल के हिसाब से तैयार किया जाता है. शुरुआती यानी पहले चरण के परीक्षणों में इसने 100 प्रतिशत प्रभावशीलता और सुरक्षा दिखाई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, 48 स्वयंसेवकों पर किए गए ट्रायल में न केवल ट्यूमर सिकुड़ा, बल्कि गंभीर साइड-इफेक्ट्स भी सामने नहीं आए. हालांकि रूसी वैज्ञानिकों का कहना है कि यह वैक्सीन अब भी परीक्षण के शुरुआती चरण में है. नियामक एजेंसियों की मंजूरी और बड़े पैमाने पर फेज 2 व फेज 3 के ट्रायल के बाद इसकी विश्वसनीयता पुख्ता और स्वीकार्य होगी. साथ ही, रूस ने यह भी दावा किया है कि वह मस्तिष्क ट्यूमर और त्वचा कैंसर के लिए भी वैक्सीन विकसित कर रहा है.

भरत पर असर?

विश्व स्वास्थ्य संगठन की अंतरराष्ट्रीय कैंसर अनुसंधान एजेंसी की ग्लोबोकन 2022 में छपी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में दुनियाभर में कैंसर से लगभग 9.7 मिलियन लोगों की मृत्यू हुई थी. भारत में भी कैंसर के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. इसके महंगे और जटिल इलाज के चलते आम लोगों की पहुंच नहीं हो पाती. ऐसे में रूस अगर कैंसर के वैक्सीन को सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचा देता है तो निसंदेह दुनिया के साथ साथ भारत के लिए भी मेडिकल साइंस में गेम चेंजर होगा.

news desk

Recent Posts

राज्यसभा में तीसरे उम्मीदवार से अखिलेश का दांव क्यों बढ़ाएगा सियासी हलचल? रामगोपाल के साथ इन नामों पर मंथन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर…

5 hours ago

म्यांमार में बाजार पर एयरस्ट्राइक से मचा हाहाकार, 33 की मौत और 36 घायल; आखिर किस इलाके को बनाया निशाना?

नई दिल्ली: म्यांमार में फरवरी 2021 में आंग सान सू ची के नेतृत्व वाली निर्वाचित…

5 hours ago

जंग के बीच मिडिल ईस्ट से रोज 12.8 मिलियन बैरल तेल! सऊदी-UAE ने कैसे संभाली सप्लाई, अब कीमतों पर क्या होगा असर?

दुबई: मध्य पूर्व में जारी युद्ध और तनाव के बीच वैश्विक तेल बाजार के लिए…

5 hours ago

रूस के ताबड़तोड़ हमलों के बीच यूक्रेन ने मांगा एयर डिफेंस, ईयू बोला- जिनके पास पैट्रियट हैं, तुरंत कीव भेजें

कीव: यूक्रेन में लगातार हो रहे रूसी हवाई हमलों के बीच देश ने यूरोपीय देशों…

6 hours ago

बर्थडे पर रणबीर कपूर को मिला ‘रामायण’ से खास तोहफा, भगवान राम के रूप में पहली झलक ने क्यों बढ़ाई फिल्म को लेकर बेचैनी?

मुंबई: रणबीर कपूर के जन्मदिन पर ‘रामायण’ के मेकर्स ने फिल्म की मेकिंग से जुड़ी…

6 hours ago