Trending News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, शुभम लोनकर गैंग का नेटवर्क उजागर,7 शूटर गिरफ्तार

मुंबई: मशहूर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बड़ी सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश STF, मुंबई पुलिस और हरियाणा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस मामले के मुख्य शूटर समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार यह फायरिंग दहशत फैलाने और रंगदारी के उद्देश्य से की गई थी, जिसके पीछे कुख्यात शुभम लोनकर गैंग का हाथ बताया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य शूटर दीपक चंद्र के अलावा सनी, सोनू, रितिक, विष्णु कुशवाहा, जतिन भारद्वाज और विशाल शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आगरा, नोएडा, इटावा और हरियाणा के झज्जर इलाके के रहने वाले हैं। तकनीकी सर्विलांस और खुफिया इनपुट के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर इन्हें पकड़ा गया।

जांच एजेंसियों के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री और कारोबारियों में डर का माहौल बनाने के लिए फायरिंग करने का काम सौंपा गया था। इस घटना के बाद मुंबई के जुहू थाने में संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया था और आरोपियों की तलाश जारी थी।

एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग टीमों को तुरंत सक्रिय किया गया और संयुक्त ऑपरेशन चलाकर सभी शूटरों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जहां उनसे गिरोह के बाकी नेटवर्क और मास्टरमाइंड के बारे में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि फिल्म जगत और उद्योगपतियों को धमकाने वाले ऐसे गैंग्स के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

news desk

Recent Posts

ईरानी राष्ट्रपति का ‘लेटर बम’: क्या ट्रंप का अहंकार बनेगा शांति की राह में रोड़ा?

नई दिल्ली | पश्चिम एशिया (Middle East) की आग बुझने के बजाय और भड़कती दिख…

6 hours ago

बर्थडे पर Ajay Devgn का बड़ा धमाका, funny wishes के बीच ‘Happy Birthday Joshi’ फिल्म का ऐलान

मुंबई: बॉलीवुड के “मसाला मैन” Ajay Devgn आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं और…

9 hours ago

फीस के लिए किडनी बेचने वाला MBA छात्र आयुष अब ICU में, डोनर और रिसीवर  लखनऊ रेफर

यूपी: कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हैलेट अस्पताल से सामने आए चर्चित किडनी ट्रांसप्लांट…

10 hours ago

उत्तर प्रदेश सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए रवाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप…

10 hours ago

UP-Delhi Encounter: कौन था 36 मुकदमों का ‘खौफ’ मोंटी? 5 करोड़ की रंगदारी और कत्ल की वारदातों का अंत

नई दिल्ली/मेरठ। पश्चिमी यूपी और दिल्ली में आतंक का पर्याय बना मोंटी उर्फ आशू पुलिस…

11 hours ago

IPL 2026 Points Table: राजस्थान का दबदबा, टॉप-4 में मची खलबली; जानें कौन है नंबर 1?

नई दिल्ली | इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज धमाके के साथ हुआ…

12 hours ago