आरजेडी ने उतारे 143 कैंडिडेट
बिहार के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में जारी सीटों के विवाद के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी. सूची जारी होते ही जिनके नाम का ऐलान हुआ वो चेहरे खुश नजर आए तो जिनके नाम कटे वो दुखी दिखे. खास बात ये रही कि आरजेडी ने इस बार महिलाओं की भागीदारी बढ़ी दी. 24 महिलाओं को आरजेडी का उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के खिलाफ आरजेडी ने अपना प्रत्याशी वापस ले लिया.
राघोपुर से तेजस्वी
जैसा तय था तेजस्वी यादव को एक बार फिर राघोपुर सीट से मैदान में उतारा गया है. यह सीट उनके लिए पारंपरिक मानी जाती है, राजद सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने उन सीटों पर फोकस किया है, जिन्हें वह “साफ तौर पर जीतने लायक” मानती है. यानी टिकट उसी को मिला है, जिसकी जीत की संभावना ज़मीनी स्तर पर पुख्ता मानी जा रही है.
टिकट बंटवारे पर फूटा असंतोष
इस लिस्ट के सामने आने के साथ ही पार्टी में आंतरिक घमासान भी खुलकर सामने आ गया है. कई बड़े और नमी लोगो को टिकट न मिलने पर वे नाराज़ है. पार्टी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.
महागठबंधन में दरार के संकेत!
राजद की सूची ने महागठबंधन में एक नई बहस को जन्म दे दिया है. अब तक कांग्रेस, वाम दल और अन्य घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर कोई अंतिम सहमति नहीं बन सकी है.
लेकिन यह दांव तब ही सफल होगा जब पार्टी भीतर की खींचतान को संभाल पाए और गठबंधन के बाकी दलों के साथ तालमेल साध सके. 2025 का बिहार चुनाव अब सिर्फ सत्ताधारी बनाम विपक्ष की लड़ाई नहीं रह गया. यह एक ऐसी परीक्षा बन चुकी जहा बाहर से ज्यादा अंदरूनी मतभेद देखने को मिल रहा है.
लखनऊ। अलीगढ़ का एक मामला इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हर तरफ…
उत्तर कोरिया से एक दिलचस्प और बड़ी खबर सामने आई है। देश के सर्वोच्च नेता…
कानपुर की वीआईपी रोड पर 8 फरवरी को हुए हाई-प्रोफाइल सड़क हादसे ने एक बार…
लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्रा पीजी कॉलेज में चल रही 53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय…
बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी…
बीते कुछ दिनों से राहुल गांधी और विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर रहे हैं।…