सोशल मीडिया स्टार और एक्ट्रेस RJ Mahvash ने हाल ही में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि सिर्फ 19 साल की उम्र में उनके मंगेतर की लगातार बेवफाई ने उन्हें मानसिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया था। RJ महवश की जिंदगी का एक ऐसा दौर, जिसने उन्हें अंदर से पूरी तरह तोड़ दिया था।
कम उम्र में प्यार, शादी के सपने और रिश्ते को बचाने की हर कोशिश… लेकिन बार-बार मिली बेवफाई ने उनकी मानसिक हालत पर गहरा असर डाला।
महवश ने खुलासा किया कि अपने एक्स-फियांसे के धोखे के बाद उन्हें लगातार पैनिक अटैक्स आने लगे, हालत इतनी बिगड़ गई कि अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। भारी दवाइयों और इंजेक्शन्स के बीच वह Hallucinations तक का शिकार हो गईं। आज उन्होंने पहली बार उस दर्दनाक रिश्ते और मानसिक संघर्ष की कहानी खुलकर साझा की है।
महवश ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी मुलाकात अपने एक्स-फियांसे से फेसबुक पर हुई थी। वह अलीगढ़ का एक प्रभावशाली व्यक्ति था और महवश उससे बेहद प्यार करती थीं। यहां तक कि उन्होंने अपने परिवार से भी कह दिया था कि अगर शादी नहीं हुई तो वह घर से भाग जाएंगी। लेकिन रिश्ते में सब कुछ बदल गया जब उन्हें पता चला कि उनका मंगेतर एक या दो नहीं, बल्कि तीन बार उन्हें धोखा दे चुका है। हर बार महवश ने रिश्ते को बचाने की कोशिश की और उसे माफ किया।
महवश ने बताया कि इस रिश्ते का असर उनकी मानसिक सेहत पर बहुत बुरा पड़ा। उन्हें लगातार पैनिक अटैक्स आने लगे और हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।उन्होंने कहा कि भारी दवाइयों और इंजेक्शन्स की वजह से उन्हें Hallucinations होने लगे थे। उन्हें ऐसा महसूस होता था जैसे आसपास कोई मौजूद है, जबकि वास्तव में वहां कोई नहीं होता था।
महवश ने बताया कि जब उन्होंने अपने मंगेतर को बताया कि वह अस्पताल में भर्ती हैं, तो वह उनसे मिलने तक नहीं आया। उल्टा उसने उन्हें मेन्टल पेश्न्ट् कह दिया।यही वह पल था जब महवश को एहसास हुआ कि यह रिश्ता उनके लिए सही नहीं है।
महवश ने दावा किया कि बाद में उनके एक्स ने किसी और से शादी की, लेकिन वह रिश्ता भी टूट गया क्योंकि उसने अपनी pregnant wife को भी धोखा दिया था। महवश ने कहा कि “यह उसका पैटर्न था और वह कभी नहीं बदल सकता।
RJ के रूप में लोकप्रियता पाने के बाद महवश ने एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखा। वह सोशल मीडिया पर अपने प्रैंक वीडियोस और डिजिटल कंटेंट के लिए काफी चर्चित हैं। हाल ही में उनका नाम क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ भी जोड़ा गया था, हालांकि उन्होंने इन अफवाहों को सिर्फ दोस्ती बताया।
लखनऊ: बिजली के बढ़ते बिल से राहत पाने और लंबे समय में बचत के लिए…
वियनतियाने: चीन ने दक्षिण-पूर्व एशिया में अपनी सैन्य मौजूदगी को मजबूत करने की दिशा में…
लुधियाना: शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
हस्तिनापुर: महाभारत के युद्ध की चर्चा होते ही द्रौपदी का अपमान, दुर्योधन का अहंकार और…
मुंबई: टीवी की दुनिया में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जिनकी पहचान किसी एक शो…
नई दिल्ली: ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI में उस वक्त बड़ा सवाल खड़ा हो गया,…