Entertainment

राम चरण का रॉ और पावरफुल लुक बना चर्चा का विषय! ‘Peddi’ ट्रेलर ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट

राम चरण की अपकमिंग फिल्म Peddi को लेकर हाइप लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर और फिल्म से जुड़े अपडेट्स ने इस प्रोजेक्ट को पूरी तरह लाइमलाइट में ला दिया है। फिल्म में राम चरण एक बेहद अलग और पावरफुल रोल निभा रहे हैं, जिसे “क्रॉसओवर एथलिट” कहा जा रहा है यानी ऐसा खिलाड़ी जो सिर्फ एक स्पोर्ट्स तक सीमित नहीं, बल्कि कई स्पोर्ट्स में अपना दबदबा कायम करता है।

ट्रेलर में क्या है खास?

Peddi का ट्रेलर एक रॉ और इंटेंस रूरल स्पोर्ट्स ड्रामा वाईब देता है। इसमें राम चरण का किरदार अलग-अलग खेलों में अपनी ताकत को दिखाता नजर आता है—जैसे रेसलिंग, क्रिकेट और रनिंग में लेकिन फिल्म सिर्फ स्पोर्ट्स तक लिमिटेड नहीं है। इसके पीछे एक स्ट्रोंग इमोशनल लेयर भी है, जो गांव की बैकग्राउंड, स्ट्रगल और एम्बिशन को साथ लेकर चलती है।

राम चरण का नया अवतार

इस बार राम चरण एक पूरी तरह अलग अवतार में दिख रहे हैं पावरफुल, एथलेटिक और बेहद इंटेंस। उनका रोल सिर्फ जीतने वाला खिलाड़ी नहीं, बल्कि सीमाओं को चुनौती देने वाली एक स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी है। फैंस को उनका यह नया लुक काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर ट्रेलर को लेकर लगातार पॉजिटिव माहौल बना हुआ है।

जाह्नवी कपूर का अहम किरदार

फिल्म में जाह्नवी कपूर भी एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगी। ट्रेलर में उनकी मौजूदगी कहानी की भावनात्मक गहराई को और मजबूत करती है, जिससे फिल्म सिर्फ स्पोर्ट्स ड्रामा नहीं बल्कि एक परतदार कहानी बन जाती है।

news desk

Recent Posts

मायके से आई वो पोटली, जिसे खोलते ही नम हो जाती हैं बेटियों की आंखें! मगध की सावन पुरिया में छिपा है अपनों का प्यार

गया: मगध क्षेत्र में सावन का महीना केवल भगवान शिव की भक्ति और हरियाली से…

4 hours ago

40 दिन तक बिना नहाए रहते हैं पुरुष, फिर धरते हैं महिलाओं का रूप… राजस्थान की गवरी परंपरा क्यों है इतनी अनोखी?

उदयपुर: राजस्थान के मेवाड़ अंचल में भील आदिवासी समुदाय की गवरी लोकनाट्य परंपरा अपनी अनूठी…

4 hours ago

ट्रंप के ‘Economic D-Day’ पर ईरान का पलटवार, अराघची बोले- अमेरिका अपने संकट से ध्यान भटका रहा

अमेरिका और ईरान के बीच आर्थिक टकराव अब और तेज होता दिखाई दे रहा है।…

5 hours ago

टेलीफोन की लंबी कतारों से डिजिटल इंडिया तक: राजीव गांधी ने कैसे बदली भारत की तकनीकी तस्वीर?

कल्पना कीजिए उस दौर की, जब भारत में कंप्यूटर आम लोगों के लिए किसी अजूबे…

7 hours ago

कांग्रेस नेता व 1984 दंगा मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार का निधन, सफदरजंग अस्पताल में तोड़ा दम

1984 के सिख विरोधी दंगे के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कांग्रेस के…

7 hours ago