Trending News

Revolt ने लॉन्च की नई RVX इलेक्ट्रिक बाइक! शुरुआती कीमत पर मिलेगी प्रीमियम स्पोर्टी बाइक और 160 Km की रेंज

भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए रिवॉल्ट मोटर्स ने अपनी नई स्पोर्टी और एडवांस्ड इलेक्ट्रिक बाइक Revolt RVX को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया है। यदि आप पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं और एक ऐसी मोटरसाइकिल की तलाश में हैं जो न केवल स्टाइलिश हो बल्कि जेब पर भी भारी न पड़े, तो रिवॉल्ट का यह नया मॉडल आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

कीमत और ऑफर्स

Revolt RVX को भारत में 1.24 लाख से 1.30 लाख रुपये की कीमत के साथ बाजार में उतारा गया है, जिसमें पीएम ई-ड्राइव “PM E-DRIVE” सब्सिडी शामिल है।

इस लॉन्चिंग में सबसे बड़ा फायदा दिल्ली के ग्राहकों को मिलने वाला है। दिल्ली सरकार की ईवी नीति और अतिरिक्त राज्य सब्सिडी के बाद, राजधानी में इस बाइक की प्रभावी एक्स-शोरूम कीमत घटकर मात्र 94,990 रुपये रह जाती है। इतना ही नहीं, यदि ग्राहक अपनी पुरानी पेट्रोल बाइक को एक्सचेंज या स्क्रैप करते हैं, तो वे इसे लगभग 85,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर भी घर ला सकते हैं।

घर के अंदर भी कर सकेंगे चार्ज

जो लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की रेंज और चार्जिंग को लेकर असमंजस में रहते हैं, उनके लिए RVX एक ठोस समाधान लेकर आई है। इसमें 3.24 kWh की रिमूवेबल NMC बैटरी दी गई है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यदि आप किसी बहुमंजिला अपार्टमेंट या फ्लैट में रहते हैं, तो बैटरी को बाइक से निकालकर आसानी से अपने घर या ऑफिस के अंदर ले जाकर चार्ज कर सकते हैं।

कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह बाइक 160 किलोमीटर IDC सर्टिफाइड की दूरी तय कर सकती है। फास्ट चार्जर की मदद से यह बाइक मात्र 80 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है, जबकि सामान्य चार्जर से इसे फुल चार्ज होने में लगभग 4.5 घंटे का समय लगता है।

परफॉर्मेंस और रफ्तार

Revolt RVX केवल दिखने में ही स्पोर्टी नहीं है, बल्कि इसका प्रदर्शन भी बेहद दमदार है। इसमें 4 kW का मिड-ड्राइव PMSM मोटर दिया गया है, जो 5.3 kW की पीक पावर और इसके पिछले पहिये पर 230 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है।

यह बाइक मात्र 3.9 सेकेंड में 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसमें राइडर्स के लिए ईको, सिटी और स्पोर्ट मोड्स के साथ-साथ एक नया ‘बूस्ट मोड’ भी दिया गया है, जिसकी मदद से बाइक 90 किमी/घंटा की टॉप स्पीड तक पहुंच सकती है।

फीचर्स और डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो RVX काफी आक्रामक और शार्प नजर आती है। इसे तीन आकर्षक रंगों—पर्ल ब्लैक, इलेक्ट्रिक ब्लू और एक्लिप्स रेड में पेश किया गया है। फीचर्स के मामले में यह बाइक किसी आधुनिक गैजेट से कम नहीं है, इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला IP67 रेटेड(वॉटरप्रूफ डिजिटल कंसोल दिया गया है, जो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कॉल/एसएमएस अलर्ट प्रदर्शित करता है।

बाइक में जियो-फेंसिंग, लाइव जीपीएस ट्रैकिंग, ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स, रिवर्स मोड और हिल होल्ड असिस्ट (जो चढ़ाई पर बाइक को पीछे लुढ़कने से रोकता है) जैसे सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं। पुरानी रिवॉल्ट बाइक्स की तरह इसमें भी आर्टिफिशियल एग्जॉस्ट साउंड सिस्टम है, जिससे आप अपनी पसंद के अनुसार बाइक की साउंड को बदल सकते हैं।

बुकिंग और डिलीवरी की जानकारी

Revolt RVX की बुकिंग शुरू की जा चुकी है और कंपनी इस महीने के अंत तक ग्राहकों को इसकी डिलीवरी देना शुरू कर देगी। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला ओला रोडस्टर और ओबेन रोर जैसी इलेक्ट्रिक बाइक्स से होने वाला है।

news desk

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से अलग भी करता हूं बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…

14 hours ago

आरनवी का दोहरा खिताब, अभिजय, सांची व तथास्तु ने भी जीते दो-दो खिताब

लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…

14 hours ago

Irani Cup: रणजी चैंपियन J&K का डबल का सपना टूटा, मुकेश कुमार के 6 विकेट से Rest of India ने जीता खिताब

रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…

15 hours ago

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…

17 hours ago

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…

19 hours ago

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…

19 hours ago