लखनऊ। जाने माने खेल पत्रकार अनंत मिश्र को उत्तर प्रदेश नान ओलम्पिक एसोसिएशन का नया महासचिव चुना गया है। अखिल भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अजयदीप सिंह की अध्यक्षता में यूपीएनओए की बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें महासचिव चुना गया । इस मौके पर यूपीएनओए और कई खेल संघों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे अजयदीप सिंह ने कहा कि यूपीएनओए की बागडोर नए हाथों में सौंपने का मकसद पारम्परिक और लुप्त खेलों का नए तरीके से विकास और उनका संरक्षण करना है। यूपीएनओए के निवर्तमान महासचिव एके सक्सेना ने उम्मीद जताई की नई सोच के साथ यूपीएनओए नई ऊंचाइयां छुएगा।
बैठक में नवनियुक्त महासचिव अनंत मिश्र ने कहा कि राज्य में पारम्परिक, प्राचीन और लुप्त होते खेलों को संरक्षित करने के साथ उनके विकास की दिशा में काम किया जाएगा। साथ ही जल्द ही लखनऊ में ऐसे पारम्परिक और लुप्त होते खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसमें राज्य के विभिन्न जलों के पारम्परिक खेल, वहां के खानपान और सांस्कृतिक झलक मिलेगा।
मोकामा विधायक अनंत सिंह और पूर्व विधायक नीलम देवी की प्राथमिक सदस्यता समाप्त पार्टी विरोधी…
आईपीएल 2027 के ऑक्शन से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने अपने भविष्य को लेकर दिया…
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची की पारदर्शिता को लेकर उठे सवालों के बीच आजमगढ़ में…
फ्रांस में बढ़ती महंगाई और शिक्षा के लिए कम बजट आवंटित किए जाने के विरोध…
नई दिल्ली: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में सैन्य सरकार के दो बड़े फैसलों ने…
नई दिल्ली: होम लोन की ईएमआई कम करना चाहते हैं तो बैंक बदलना आपके लिए…