Latest News

रोहित और विराट के रिटायरमेंट पर राजीव शुक्ला ने कही ऐसी बात कि फैन्स हो गए गदगद.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद जब पूरी टीम इंडिया जश्न में डूबी थी, तभी कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली ने एक ऐसा फैसला सुनाया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. दोनों ने जैसे ही वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई,  उसी मंच से उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया.

यह एक भावनात्मक क्षण था जब भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सितारों ने एक युग को अलविदा कह दिया. लेकिन यहीं कहानी खत्म नहीं हुई. कुछ ही हफ्तों बाद टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद रोहित शर्मा ने 7 मई को टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया. और फिर 12 मई को, विराट कोहली ने भी टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी. 

अब,  इन दोनों दिग्गजों के वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट को लेकर भी चर्चाएं तेज़ हैं. फैंस और मीडिया दोनों ही इस सवाल में उलझे हैं. इस सवाल को BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने और उलझा दिया.

वनडे बने रहेंगे रोहित और विराट

हाल ही में यूपी टी20 लीग के यूट्यूब चैनल पर एक पॉडकास्ट जारी हुआ, जिसमें बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के क्रिकेट करियर और उनके भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं. पॉडकास्ट के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या रोहित और विराट को वैसा ही भव्य फेयरवेल मिलेगा जैसा महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर को मिला था. तो राजीव शुक्ला ने मुस्कराते हुए कहा अरे भाई  वो रिटायर कब हुए हैं? उन्होंने स्पष्ट किया कि  रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही फिलहाल वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं. उन्होंने यह भी दोहराया कि BCCI की नीति बहुत स्पष्ट है. हम किसी खिलाड़ी से यह नहीं कहते कि आप रिटायर हो जाइए. संन्यास का निर्णय पूरी तरह खिलाड़ी का निजी होता है, और हम उनके फैसले का पूरा सम्मान करते हैं.

राजीव शुक्ला की इन बातों से यह साफ हो गया है कि फिलहाल रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने के मूड में नहीं हैं. और ना ही BCCI की ओर से इस दिशा में कोई दबाव या योजना बनाई गई है. इस बयान ने उन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है जो पिछले कुछ समय से इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के वनडे करियर को लेकर लगाई जा रही थीं.

news desk

Recent Posts

लाओस में चीन ने क्यों बना डाला नया एयरबेस? वियतनाम की सीमा के पास ड्रैगन की बड़ी चाल, समझिए पूरा गेम

वियनतियाने: चीन ने दक्षिण-पूर्व एशिया में अपनी सैन्य मौजूदगी को मजबूत करने की दिशा में…

6 hours ago

भगत सिंह की जयंती पर CM मान का बड़ा संदेश, ‘शहीदों के सपनों का पंजाब’ बनाने का संकल्प; गिनाईं सरकार की ये उपलब्धियां

लुधियाना: शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…

6 hours ago

न द्रौपदी का अपमान, न शकुनि की चाल! महाभारत के युद्ध की असली वजह कहीं और थी, इस ‘स्त्री’ के एक फैसले ने बदल दिया कुरुवंश का भविष्य

हस्तिनापुर: महाभारत के युद्ध की चर्चा होते ही द्रौपदी का अपमान, दुर्योधन का अहंकार और…

6 hours ago

OpenAI में बड़ा बवाल! सेफ्टी चीफ ने अचानक छोड़ी नौकरी, बोले- AI की ये रेस इंसानों को ले जा सकती है विनाश की तरफ

नई दिल्ली: ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI में उस वक्त बड़ा सवाल खड़ा हो गया,…

6 hours ago