Latest News

घुटनों तक पैंट चढ़ाकर तालाब में उतरे राहुल गांधी,  सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बिहार में इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ सुर्खियों में है. शनिवार को राहुल गांधी यात्रा के सातवें दिन कटिहार पहुंचे. इस दौरान उन्होंने एक अलग अंदाज दिखाया, जिसका वीडियो लोगों को खूब भा रहा है और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है.

दरअसल राहुल गांधी अपनी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान काफिले में गाड़ी से जा रहे थे, पर जैसे ही उनकी नज़र सड़क किनारे खेतों में काम कर रहे मखाना किसानों पर गई, वे यात्रा के बीच से तालाब किनारे उन किसानों से मिलने चले गए.

घुटनों तक पैंट चढ़ाकर तालाब में उतरे राहुल गांधी

राहुल गांधी खेत में गये, जहां उन्होनें मखाना की खेती को करीब से देखा. यही नहीं, वे घुटनों तक अपनी पैंट चढ़ाकर खुद तालाब में उतर गये. वहां उन्होनें किसानों की समस्याएं सुनी. किसानों ने अपना परेशानी जाहिर करते हुए बताया कि उत्पादन के बावजूद उन्हें सही दाम और सरकारी सहयोग नहीं मिल रहा है. इस पर राहुल गांधी ने कहा कि “दुनिया को सुपरफूड देने वाले किसानों की हालत इतनी खराब होना शर्मनाक है. मोदी और नीतीश सरकारें सिर्फ वादे करती हैं, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं होता.”

मछुआरों से भी की मुलाकात

मखाना किसानों के साथ-साथ राहुल गांधी ने मछुआरों से भी मुलाकात की और मत्स्य पालन से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की. उनके बीच पहुंचने पर किसान और मछुआरे काफी खुश नज़र आए.

इस दौरान राहुल गांधी के साथ वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश साहनी, सांसद पप्पू यादव भी मौजूद रहे.

news desk

Recent Posts

लाओस में चीन ने क्यों बना डाला नया एयरबेस? वियतनाम की सीमा के पास ड्रैगन की बड़ी चाल, समझिए पूरा गेम

वियनतियाने: चीन ने दक्षिण-पूर्व एशिया में अपनी सैन्य मौजूदगी को मजबूत करने की दिशा में…

8 hours ago

भगत सिंह की जयंती पर CM मान का बड़ा संदेश, ‘शहीदों के सपनों का पंजाब’ बनाने का संकल्प; गिनाईं सरकार की ये उपलब्धियां

लुधियाना: शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…

8 hours ago

न द्रौपदी का अपमान, न शकुनि की चाल! महाभारत के युद्ध की असली वजह कहीं और थी, इस ‘स्त्री’ के एक फैसले ने बदल दिया कुरुवंश का भविष्य

हस्तिनापुर: महाभारत के युद्ध की चर्चा होते ही द्रौपदी का अपमान, दुर्योधन का अहंकार और…

8 hours ago

OpenAI में बड़ा बवाल! सेफ्टी चीफ ने अचानक छोड़ी नौकरी, बोले- AI की ये रेस इंसानों को ले जा सकती है विनाश की तरफ

नई दिल्ली: ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI में उस वक्त बड़ा सवाल खड़ा हो गया,…

9 hours ago