Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: दीवार में एक खिड़की रहती थी’ के रचनाकार खामोशी से विदा हुआ, नहीं रहे प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > दीवार में एक खिड़की रहती थी’ के रचनाकार खामोशी से विदा हुआ, नहीं रहे प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल
Trending Newsराज्य

दीवार में एक खिड़की रहती थी’ के रचनाकार खामोशी से विदा हुआ, नहीं रहे प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल

news desk
Last updated: December 23, 2025 6:16 pm
news desk
Share
SHARE

लखनऊ। प्रख्यात हिंदी साहित्यकार और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित विनोद कुमार शुक्ल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 89 वर्षीय विनोद कुमार शुक्ल का निधन हो गया है।

बताया जा रहा है कि उनका इलाज रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में चल रहा था। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था और वे एम्स के क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती थे। मंगलवार को इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

गौरतलब है कि पिछले महीने ही विनोद कुमार शुक्ल को हिंदी साहित्य के सर्वोच्च सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनके निधन से हिंदी साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

1 जनवरी 1937 को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में जन्मे विनोद कुमार शुक्ल हिंदी साहित्य में एक ऐसे लेखक के रूप में पहचाने गए, जिनकी वाणी भले ही बेहद धीमी थी, लेकिन उनकी रचनाएं पाठकों के मन में गहरी और दूर तक गूंज छोड़ जाती थीं।

कृषि विज्ञान की शिक्षा प्राप्त करने वाले शुक्ल जी ने मिट्टी, प्रकृति और हरियाली से जो आत्मीय संबंध बनाया, वही आगे चलकर उनकी रचनात्मक चेतना का मूल स्वर बन गया। उनके साहित्य की केंद्रीय चिंता हमेशा यही रही कि समाज और मनुष्य का जीवन कैसे अधिक संवेदनशील, मानवीय और बेहतर बनाया जा सकता है।

बेटे ने दी निधन की जानकारी

भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित छत्तीसगढ़ के प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का मंगलवार शाम निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। उनके निधन की पुष्टि उनके पुत्र शाश्वत शुक्ल ने की।

शाश्वत शुक्ल ने समाचार एजेंसी पीटीआई–भाषा को बताया कि सांस लेने में तकलीफ के चलते 2 दिसंबर को उन्हें रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार शाम 4 बजकर 48 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

विनोद कुमार शुक्ल के परिवार में उनकी पत्नी, पुत्र शाश्वत शुक्ल और एक पुत्री हैं।

प्रमुख पुरस्कार और सम्मान

  • गजानन माधव मुक्तिबोध फेलोशिप (मध्य प्रदेश शासन)
  • रजा पुरस्कार (मध्य प्रदेश कला परिषद)
  • शिखर सम्मान (मध्य प्रदेश शासन)
  • राष्ट्रीय मैथिलीशरण गुप्त सम्मान (मध्य प्रदेश शासन)
  • दयावती मोदी कवि शेखर सम्मान (मोदी फाउंडेशन)
  • साहित्य अकादमी पुरस्कार (भारत सरकार)
  • हिंदी गौरव सम्मान (उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान)
  • मातृभूमि पुरस्कार, 2020 — ‘ब्लू इज लाइक ब्लू’ (अंग्रेजी कहानी संग्रह)
  • साहित्य अकादमी, नई दिल्ली का सर्वोच्च सम्मान महत्तर सदस्य (2021)
  • 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार, 2024 — समग्र साहित्य के लिए

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: ‘नौकर की कमीज’ लेखक, छत्तीसगढ़ साहित्य, ज्ञानपीठ पुरस्कार 2024, विनोद कुमार शुक्ल, विनोद कुमार शुक्ल निधन, हिंदी साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ी राहत! कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ी राहत! हाई कोर्ट ने निलंबित की उम्रकैद की सजा, सख्त शर्तों पर मिली जमानत
Next Article चांदी की कीमत एमसीएक्स रिकॉर्ड एक साल में चांदी ने दोगुनी उड़ान भरी, एमसीएक्स पर नया इतिहास, 2026 तक 2.5 लाख का अनुमान

फीचर

View More

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल की ओर से लगातार हमले…

By news desk 5 Min Read
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक…

5 Min Read

अली खामेनेई से अली लारीजानी तक: ईरान के 6 शीर्ष चेहरे, जिन्हें गंवानी पड़ी जान

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग को अब 18 दिन…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

ईरानी राष्ट्रपति का ‘लेटर बम’: क्या ट्रंप का अहंकार बनेगा शांति की राह में रोड़ा?

नई दिल्ली | पश्चिम एशिया (Middle East) की आग बुझने के बजाय और भड़कती दिख रही है। एक तरफ अमेरिकी…

4 Min Read
अजय देवगन बर्थडे
EntertainmentTrending News

बर्थडे पर Ajay Devgn का बड़ा धमाका, funny wishes के बीच ‘Happy Birthday Joshi’ फिल्म का ऐलान

मुंबई: बॉलीवुड के “मसाला मैन” Ajay Devgn आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर सोशल…

3 Min Read
किडनी रैकेट आयुष केस
Trending Newsराज्य

फीस के लिए किडनी बेचने वाला MBA छात्र आयुष अब ICU में, डोनर और रिसीवर  लखनऊ रेफर

यूपी: कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हैलेट अस्पताल से सामने आए चर्चित किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट मामले में डोनर आयुष…

4 Min Read
Trending Newsक्राइम

UP-Delhi Encounter: कौन था 36 मुकदमों का ‘खौफ’ मोंटी? 5 करोड़ की रंगदारी और कत्ल की वारदातों का अंत

नई दिल्ली/मेरठ। पश्चिमी यूपी और दिल्ली में आतंक का पर्याय बना मोंटी उर्फ आशू पुलिस मुठभेड़ में ढेर। कुख्यात उधम…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?