Trending News

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने स्वीकारी EVM हैक की बात! रेखा गुप्ता को लेकर सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है चर्चा?

देश की राजनीति में इन दिनों ‘वोट चोरी’ का मुद्दा गरमाया हुआ है. कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठा रहे हैं. उन्होने बकायदा अपने आरोपों को लेकर दो बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाए. उन्होनं चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए. हालांकि राहुल गांधी के हर बार ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाने पर बीजेपी ने तुरंत पलटवार किया. बीजेपी ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज किया. लेकिन अब बीजेपी की नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐसा बयान दिया है जिससे बीजेपी फंसती हुई दिखाई दे रही है.

दरअसल रेखा गुप्ता एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दे रही थीं. उस इंटरव्यू में पत्रकार ने उनसे सवाल पूछा कि ‘चुनाव आयोग आपके साथ है, …EVM हैक कर रहे हैं इसलिए आप जीत रहे है..’ ये सवाल विपक्ष के आरोपों के संदर्भ में पूछा गया था. इस पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘जब तक 70 साल से वो कर रहे थे EVM हैक तो कुछ नहीं हो रहा था. हमने कर लिया तो बुरा लग गया. ये सही है मामला’.

विपक्ष ने इस मामले को लेकर रेखा गुप्ता पर निशाना साधा. आरजेडी की प्रवक्ता कंचना यादव ने एक्स पर लिखा कि ‘बीजेपी की दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का IQ देखिए। कह रही हैं कि 70 साल से EVM हैक हो रहा था। मैडम को कोई बताए कि 70 साल पहले तो EVM था ही नहीं। रेखा गुप्ता तो आधिकारिक तौर पर मान रही हैं कि हां, बीजेपी ने EVM हैक किया था।‘

रेखा गुप्ता के इस इंटरव्यू को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई.

news desk

Recent Posts

गोमती का बढ़ा जलस्तर, लखनऊ के रिहायशी इलाकों में घुसा पानी; 90 नावें उतरीं, 35 परिवार सुरक्षित जगह पहुंचाए गए

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से कई रिहायशी…

4 hours ago

मेरठ में बंदरों का ऐसा आतंक कि लोग खुद बन गए ‘बंदर’, मुखौटे लगाकर कमिश्नरी पहुंचे और प्रशासन से लगा दी गुहार

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों ने बुधवार…

4 hours ago

शादी के बाद पत्नी को चिड़ियाघर घुमाने ले गया पति, बाइक पार्क करने गया तो पीछे से हो गया बड़ा खेल!

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से शादी के बाद सामने आया एक हैरान करने वाला…

4 hours ago

बाबर आजम नंबर 1, रोहित-विराट टॉप-3 से बाहर; T20I में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में सिर्फ 2 भारतीय

नई दिल्ली: टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पाकिस्तान…

4 hours ago