Latest News

यूपी में बारिश का रेड अलर्ट! इस जिले में 8वीं तक के स्कूल दो दिन बंद, कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा

बहराइच: उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। तराई के जिलों में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने भारी वर्षा, आंधी और आकाशीय बिजली को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालात को देखते हुए बहराइच प्रशासन ने एहतियातन आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूल अगले दो दिनों के लिए बंद रखने का फैसला किया है। वहीं लगातार बारिश से बहराइच, श्रावस्ती और पीलीभीत समेत कई जिलों में बाढ़ का खतरा भी गहराने लगा है।

भारी बारिश के चलते लिया गया स्कूल बंद करने का फैसला

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद बहराइच में आठवीं तक के सभी विद्यालय अगले दो दिनों तक बंद रहेंगे। लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जबकि खेतों में पर्याप्त पानी भरने से धान की रोपाई में तेजी आई है। तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली है।

दो दिनों में रिकॉर्ड बारिश, तापमान में आई गिरावट

बहराइच में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश दर्ज की जा रही है। रविवार को 24 मिलीमीटर और सोमवार को 55 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। बारिश और पुरवा हवाओं के असर से अधिकतम तापमान घटकर 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम सुहावना होने के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

कई जिलों में रेड, बहुत भारी और भारी बारिश का अलर्ट

पिछले 24 घंटों के दौरान शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र के टाह खुर्द कलां गांव में तेज बारिश के कारण तीन मकान ढह गए, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं पीलीभीत में भी मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिसके चलते 21 जुलाई को परिषदीय स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों में अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 31 जिलों में बहुत भारी बारिश और 25 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगले 48 घंटे इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कासगंज, एटा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों पर भी मंडरा रहा भारी बारिश का खतरा

गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और जालौन समेत आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

पूर्वी और मध्य यूपी में भी बरसेंगे बादल

प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

vineet verma

Recent Posts

मुफ्त बिजली, महिलाओं को ₹40 हजार और OPS की वापसी! 2027 के लिए अखिलेश यादव का ‘आर्थिक PDA’ प्लान, 75 जिलों में चलेगा अलग दांव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति को नया…

1 hour ago

10 दिन से पुलिस को चकमा दे रही ‘ब्यूटी क्वीन’ श्रद्धा दुबे! 3 अफसरों पर गिरी गाज, अब मां-बाप से पूछताछ… आखिर कहां छिपी है आरोपी?

लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे 10…

1 hour ago

‘इश्का-इश्का’ में प्यार की हद पार करता जुनून, हैली शाह की दमदार एक्टिंग और खौफनाक कहानी बांधे रखती है

नई दिल्ली: प्यार और जुनून के बीच एक महीन लकीर होती है। जब मोहब्बत में…

2 hours ago

रावण के 10 सिर दर्शाते हैं इंसान की ये 10 बुराइयां, जानिए क्या हैं इनके अर्थ

नवरात्रि की नौ पावन रात्रियों के बाद विजयादशमी का शुभ अवसर हमारे जीवन में एक…

2 hours ago