Trending News

यूपी में बारिश का रेड अलर्ट! अगले 24 घंटे होंगे बेहद अहम, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम ने खतरनाक रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए अगले 24 घंटे को बेहद संवेदनशील बताते हुए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार सक्रिय मॉनसून की स्थिति अगले चार से पांच दिनों तक बनी रह सकती है, जिससे पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के अनुसार गंगा के मैदानी क्षेत्रों में मॉनसूनी हवाओं के मजबूत होने के कारण व्यापक स्तर पर बारिश की परिस्थितियां बनी हुई हैं। विभाग का अनुमान है कि 7 और 8 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश होगी। वहीं 9 और 10 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भी भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

किन जिलों में सबसे ज्यादा बारिश का खतरा

मौसम विभाग ने प्रयागराज, फतेहपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, रायबरेली, कानपुर नगर, कानपुर देहात, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, औरैया, जालौन और हमीरपुर में अगले 24 घंटे के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके अलावा वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, उन्नाव, अमेठी, सुलतानपुर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, आगरा और झांसी में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

इन इलाकों में सबसे ज्यादा दर्ज हुई बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में इटावा तहसील में सबसे अधिक 126 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि चक्रनगर में 120 मिलीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा मिर्जापुर में 89.2 मिलीमीटर, वाराणसी में 85.6 मिलीमीटर और लखनऊ में 78.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

प्रतापगढ़ में जर्जर मकान गिरने से छह लोगों की मौत

लगातार हो रही बारिश के बीच प्रतापगढ़ जिले में बड़ा हादसा सामने आया। भारी बारिश के कारण करीब 100 वर्ष पुराना जर्जर मकान ढह गया। मकान के ऊपर और नीचे बने दो कमरे बुधवार रात भरभराकर गिर गए, जिससे नीचे सो रहे परिवार के सात सदस्य मलबे में दब गए। परिवार का बड़ा बेटा किसी तरह बाहर निकल आया, जबकि करीब दो घंटे तक चले राहत कार्य के बाद छह लोगों को मलबे से निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां दंपती, बड़ी बहू, दो पौत्र और छोटे बेटे को मृत घोषित कर दिया गया। घायल बड़े बेटे का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

बाराबंकी में दीवार गिरने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत

बाराबंकी जिले के दरियाबाद थाना क्षेत्र के गुलचप्पा कला मजरे अलियाबाद गांव में गुरुवार सुबह एक जर्जर मिट्टी-गारे की दीवार अचानक ढह गई। उस समय पांच बच्चे पढ़ने के लिए जा रहे थे और सभी मलबे की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर बच्चों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सगे भाई-बहन को मृत घोषित कर दिया। एक अन्य बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जबकि दो अन्य बच्चों का उपचार जारी है।

SEO Keywords:

UP Rain Update, Uttar Pradesh Rain Alert, IMD Rain Alert, Heavy Rain in UP, UP Weather News, Uttar Pradesh Weather Update, यूपी बारिश अलर्ट, यूपी मौसम समाचार, भारी बारिश चेतावनी, IMD Weather Forecast, Lucknow Weather, Monsoon Update, Rain Alert Uttar Pradesh, प्रतापगढ़ हादसा, बाराबंकी दीवार हादसा, Weather News Hindi

vineet verma

Recent Posts

बिहार: जमुई में छात्रा से बदसलूकी पर सियासी बवाल, तेजस्वी यादव ने सरकार पर कसा तंज, 3 आरोपी गिरफ्तार

पटना/जमुई। बिहार के जमुई जिले में एक नाबालिग छात्रा और उसके दोस्त के साथ कथित…

42 minutes ago

बेटी को शादी पर मौसमी चटर्जी की खास सलाह, खुद कम उम्र में क्यों करनी पड़ी थी शादी?

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक…

51 minutes ago

एशियन गेम्स 2026: पीवी सिंधु पहला सेट जीतकर भी क्वार्टर-फाइनल मुकाबला हारीं; जापान ने भारत पर बनाई 1-0 की बढ़त

हांगझोउ। एशियन गेम्स 2026 के महिला बैडमिंटन टीम इवेंट के क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में भारत को…

1 hour ago

व्हाइट हाउस बनाम अमेरिकी मीडिया: प्रेस कवरेज पर बैन के खिलाफ CNN, Politico और MS Now पहुंचे अदालत

वाशिंगटन डीसी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा व्हाइट हाउस कवरेज से रोके जाने के बाद…

1 hour ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 जिलों के DM समेत 34 IAS अधिकारियों का तबादला; देखें पूरी सूची

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने…

1 hour ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से गैंगरेप, फर्जी पुलिसकर्मी बनकर दिया वारदात को अंजाम; मुठभेड़ के बाद एक गिरफ्तार

नई दिल्ली दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के…

1 hour ago