RCB की नई मालिकाना डील के बाद नाम बदलने की अटकलों पर विराम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब आधिकारिक रूप से आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले निवेशक समूह के हाथों में पहुंच चुकी है। इस बड़ी डील के बाद टीम एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है, क्योंकि लगभग 16,660 करोड़ रुपये में हुए इस सौदे ने आरसीबी को Indian Premier League के इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बना दिया है। इस निवेशक समूह में आदित्य बिड़ला ग्रुप के साथ ब्लैकस्टोन की परपेचुअल प्राइवेट इक्विटी , द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप और बोल्ट वेंचर्स भी शामिल हैं। डील पूरी होने के बाद फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या नए मालिक टीम का नाम बदलेंगे। अब इस पर साफ तस्वीर सामने आ गई है।
अनन्या बिड़ला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर स्पष्ट किया कि फ्रेंचाइजी का नाम नहीं बदला जाएगा। उन्होंने बताया कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु नाम पहले की तरह ही बना रहेगा।अनन्या बिड़ला, आरसीबी के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की बहन हैं और कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी भी हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने लिखा कि आरसीबी की पहचान और ब्रांड वैल्यू को ध्यान में रखते हुए नाम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
अनन्य बिड़ला ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए स्पष्ट किया कि आरसीबी फ्रेंचाइजी का नाम वही रहेगा. उन्होंने लिखा, “RCB 16705 करोड़ रुपये में बिक गई है. आदित्य बिड़ला ग्रुप, डेविड ब्लिट्जर, ब्लैकस्टोन के एक कंसोर्टियम ने RCB को खरीद लिया है. अच्छी खबर यह है कि रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य बिड़ला ग्रुप ने कंफर्म किया है कि “रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु” नाम वही रहेगा.”
यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने आधिकारिक बयान में कहा कि फ्रेंचाइजी की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी पूरी तरह नकद सौदे में बेची गई है। इस डील में पुरुष और महिला, दोनों टीमें शामिल हैं। यानी आरसीबी की पूरी संरचना अब नए निवेशकों के नियंत्रण में होगी।
आरसीबी के पहले मालिक विजय माल्या ने भी इस डील पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने टीम को 450 करोड़ रुपये में खरीदा था, तब कई लोगों ने इसे दिखावे का सौदा बताया था।विजय माल्या ने अपने पोस्ट में यह भी याद दिलाया कि उसी दौर में टीम ने विराट कोहली को उनके शुरुआती करियर में चुना था। आज विराट कोहली दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेटरों में गिने जाते हैं और आगामी सीजन में भी आरसीबी की जर्सी में नजर आएंगे।
20वें एशियाई खेल 2026 की तैयारियों को धार देने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का…
लखनऊ। शीर्ष वरीय दिल्ली के मयंक शर्मा व दिल्ली के वंश बिष्ट ने स्वरुप अग्रवाल…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी…
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं।…
दिल्ली में सस्ती दरों पर नकली किताबें बेचकर बड़ा मुनाफा कमाने वाले एक संगठित रैकेट…
प्रतापगढ़ में होने वाली 36वीं यूपी जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए लखनऊ जिला टीम के…