खेल

गोरखपुर के रामगढ़ ताल में राष्ट्रीय महिला रोइंग टीम का कैंप, यूपी को पहली बार मिली ऐतिहासिक मेजबानी

  • 20वें एशियाई खेल 2026 की तैयारियों को धार देने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
  • देशभर की खिलाड़ी और कोच गोरखपुर में जुटे, 27 मार्च से औपचारिक शुरुआत

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के खेल परिदृश्य में एक ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने जा रही है। भारतीय रोइंग के इतिहास में पहली बार उत्तर प्रदेश को रोइंग (नौकायन) के राष्ट्रीय प्रशिक्षिण शिविर की मेजबानी मिली है। भारतीय महिला रोइंग टीम का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर 27 मार्च से गोरखपुर के रामगढ़ताल स्थित वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू होगा।

इस शिविर में देश भर की चुनिंदा महिला रोअर्स हिस्सा ले रही हैं। इनमें वे खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया है।

जापान में होने वाले 20वें एशियाई खेल (आइची-नागोया 2026) की तैयारियों के लिए रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अनुरोध पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) द्वारा संचालित यह प्रशिक्षण शिविर विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर के आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश खेल विभाग हर संभव सहयोग प्रदान कर रहा है।

रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा (सचिव, यूपी रोइंग एसोसिएशन) ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के लिए चयनित खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों का आगमन गोरखपुर में हो चुका है।

शिविर की औपचारिक शुरुआत 27 मार्च को दोपहर तीन बजे किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव पुष्पराज सिंह होंगे। इस अवसर पर रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव श्री सुभाशीष मुखर्जी भी मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि यह पहला अवसर है जब रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (आरएफआई) ने उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय टीम के प्रशिक्षण शिविर की मेजबानी के लिए चुना है।

रामगढ़ को इसके शांत जल स्तर और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है, जो खिलाड़ियों की तकनीक निखारने में सहायक होगा।इस शिविर के माध्यम से उत्तर प्रदेश अब ‘वॉटर स्पोर्ट्स’ के हब के रूप में उभरेगा।

जापान में 20वें एशियाई खेल (नागोया 2026) का आयोजन 19 सितंबर 2026 से चार अक्टूबर 2026 तक आयोजित होंगे। इसके अंतर्गत रोइंग की स्पर्धाएं कोर्स सुमियामा, फुकुये, कैज़ु सिटी, गिफु प्रान्त में स्थित नागरागावा इंटरनेशनल रेगुटा कोर्स में 20 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक होगी।

  • राष्ट्रीय शिविर के लिए चयनित खिलाड़ी व ऑफिशियल
  • किरण (हरियाणा)
  • मृणमयी सालगांवकर (महाराष्ट्र)
  • रुक्मणी, विंध्या शंकर (मध्य प्रदेश)
  • बी. आनंदी, किरण देवी (आल इंडिया पुलिस कंट्रोल बोर्ड/ मेघालय)
  • अश्वनी कुमारन, सानिया कृष्णन, अन्ना हेलन, हिमा टी, एंजेल मैरी (केरल)
  • मोनिका बदोरिया, अंशिका भारती (ओडिशा)
  • कोच : राजेश कुमार (सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड), ममता जेना (आल इंडिया पुलिस कंट्रोल बोर्ड)

SYED MOHAMMAD ABBAS

Recent Posts

मोहब्बत, धोखा और मौत… OTT पर देखें 6 ऐसी फिल्में, जिनकी कहानी ‘केतन-सिया’ केस जैसी साजिश की दिला सकती है याद

नई दिल्ली: पुणे के लोहागढ़ किले से जुड़े चर्चित 'केतन अग्रवाल मर्डर केस' ने पूरे…

15 hours ago

हेल्दी समझकर खरीद रहे हैं ये प्रोडक्ट्स!  FSSAI की चेतावनी के बाद खुली ब्रांड्स की पोल

आजकल बाजार में "Healthy", "100% Natural", "Sugar Free" और "High Protein" जैसे बड़े-बड़े दावों वाले…

15 hours ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट की यूपी सरकार के फैसले पर अंतरिम रोक! ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने का आदेश कानूनन माना गलत

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार के उस फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी है,…

15 hours ago

आधी बॉलीवुड स्टारकास्ट और जंगल की पागलपंती! ‘वेलकम टू द जंगल’ थिएटर्स में मचा पाएगी धमाल या होगी फ्लॉप

लंबे इंतजार के बाद 'Welcome to the Jungle' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है…

16 hours ago