खेल

रामगढ़ताल अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए पूरी तरह तैयार : कमलेश पासवान

  • 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का भव्य उद्घाटन
  • कल से मुकाबलों की शुरुआत

गोरखपुर । मेजबान उत्तर प्रदेश व पिछले संस्करण की विजेता आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी सहित 20 राज्यों की टीमें 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में दांव पर लगे 10 स्वर्ण सहित 30 पदकों के लिए दावेदारी करने उतरेंगे। 

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सहयोग से रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (आरएफआई)  के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश  खेल विभाग के बुनियादी और प्रशासनिक सहयोग से चैंपियनशिप का आयोजन रामगढ़ताल पर किया जा रहा है।

चैंपियनशिप का औपचारिक उद्घाटन सोमवार को मुख्य अतिथि केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने किया। उन्होंने जैसे ही टीमों को झंडी दिखाई वैसे ही चैंपियनशिप का विधिवत शंखनाद हो गया।

मुख्य अतिथि कमलेश पासवान ने प्रतिभागी टीमों को खेल भावना की शपथ दिलाते हुए रामगढ़ताल की खूबसूरती और यहाँ की खेल सुविधाओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के विजन का ही परिणाम है कि आज गोरखपुर स्पोर्ट्स हब के रुप में उभर रहा है और रामगढ़ताल अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए पूरी तरह तैयार है।

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए आरएफआई  अध्यक्ष बालाजी मरपाड़ा ने मुख्य अतिथि को आरएफआई का स्मृति चिन्ह प्रदान किया। आरएफआई  अध्यक्ष ने कहा कि रामगढ़ ताल अब रोइंग के ग्लोबल मैप पर आने के लिए तैयार है। यहाँ का इंफ्रास्ट्रक्चर और पानी की स्थिति अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है, जो बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए एक बड़ी जरूरत होती है।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि को उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन की अध्यक्ष रानी पक्षालिका सिंह (भाजपा विधायक) ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर आरएफआई की फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन नवाबुद्दीन की भी गरिमामयी मौजूदगी रही।

उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा (उपाध्यक्ष, रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने समारोह का संचालन करते हुए कहा कि चैंपियनशिप में मेजबान यूपी सहित 20 राज्यों की टीमों से 273 खिलाड़ी व पदाधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं।

इसमें बालक खिलाड़ी 136 जबकि बालिका खिलाड़ी 109 है और 28 टीम ऑफिशियल भी शामिल है। चैंपियनशिप में खिलाड़ी 10 स्वर्ण, 10 रजत व 10 कांस्य पदकों के लिए दावेदारी करेंगे और हीट्स की शुरुआत 19 मई को सुबह 7:30 बजे से होगी। आज विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने सुबह के सत्र में ताल में उतरकर लहरों पर अपनी तैयारियों की परख की।

आयोजन सचिव राजेश यादव ने बताया कि चैंपियनशिप में सबसे बड़ी मध्य प्रदेश की 29 सदस्यीय टीम प्रतिभाग करेगी। इसके अलावा हरियाणा व केरल की टीमों से 28-28 खिलाड़ी भाग लेंगे। इससे पूर्व भोपाल में 26 से 30 नवंबर, 2025 तक हुई  45वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी ओवरआल विजेता व मध्य प्रदेश उपविजेता रही थी।

आज समारोह के दौरान गोरखपुर मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य अजय भदौरिया व जागृति गुप्ता, गोरखपुर रोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल जायसवाल व सचिव राणा राहुल सिंह सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी भी मौजूद रहे।

प्रतिभागी टीमें : अंडमान-निकोबार, आसाम, आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी, चंडीगढ़, हरियाणा, आरएफआई -हिमाचल, झारखंड, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, आरएफआई-दिल्ली, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल।

स्पर्धाएं (बालक व बालिका): सिंगल स्कल, डबल स्कल, कॉक्सलेस पेयर्स, कॉक्सलेस फोर्स व क्वाड्रुपल स्कल।

news desk

Recent Posts

‘केंद्र और एमपी सरकार पूरी तरह गायब…’: बालाघाट के आदिवासी बच्चों की मौत पर भड़के राहुल गांधी!

मध्य प्रदेश के बालाघाट में आदिवासी बच्चों की दर्दनाक मौतों ने पूरे देश को झकझोर…

4 hours ago

फरिश्ता बनकर आसमान से उतरे कैप्टन स्मित, गुजरात सरकार ने किया ऐतिहासिक सम्मान का ऐलान!

आसमान में मौत मंडरा रही थी, कॉकपिट खून से सन चुका था और विमान में…

4 hours ago

महिषासुर वध से लेकर श्रीराम की लंका विजय तक: क्या है नवरात्रि का पौराणिक और ऐतिहासिक रहस्य?

हर साल की तरह इस बार भी देश भर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल…

5 hours ago

आखिरी 47 सेकंड का रोमांच, अभिषेक ने पलटा मैच, पाकिस्तान को हराकर एशियन गेम्स हॉकी फाइनल में पहुंचा भारत

भारत ने एशियन गेम्स 2026 के पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में…

7 hours ago