Trending News

बॉक्स ऑफिस पर राम चरण का ‘Peddi’ ब्लास्ट! एक्टिंग ने जीता दिल, पर इस कमी ने फेरा पानी?

राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा ‘Peddi’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया और थिएटर्स में गजब का हाइप है, लेकिन क्रिटिक्स के बीच से जो शुरुआती रिव्यूज आ रहे हैं, वो थोड़े मिक्स हैं।

बॉक्स ऑफिस पर ‘रैम्पेज’


फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी है। सिर्फ एडवांस बुकिंग से ही फिल्म ने पहले दिन 15.4 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के थिएटर्स ‘हाउसफुल’ चल रहे हैं, अकेले तेलुगु वर्जन के 3.70 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। हालांकि, हिंदी और बाकी साउथ लैंग्वेजेस में फिल्म की शुरुआत थोड़ी ठंडी रही है।

राम चरण का ‘वन-मैन शो’


क्रिकेट, कुश्ती और एथलेटिक् तीनों स्पोर्ट्स के लिए राम चरण का फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन और बॉडी लैंग्वेज देखने लायक है। क्रिटिक्स का कहना है कि “Rangasthalam” के बाद यह उनके करियर का सबसे बेस्ट और इमोशनल काम है। उन्होंने पूरी फिल्म को अकेले अपने दम पर खींचा है।

कहाँ मात खा गई फिल्म?


डायरेक्टर बुची बाबू सना ने कहानी तो एक पिछड़े गांव और हक की लड़ाई की चुनी, लेकिन उसे पेश करने का तरीका 90 के दशक जैसा पुराना रख दिया। फिल्म का पहला 1 घंटा बेवजह के कमर्शियल सीन्स, फाइट्स और गानों में बर्बाद हो जाता है, जो कहानी को आगे नहीं बढ़ाते। फिल्म लगभग 3 घंटे 9 मिनट लंबी है, जो दर्शकों को थका देती है। इसकी एडिटिंग काफी बेहतर हो सकती थी।

जाह्नवी कपूर का ‘क्रिंज’ लव ट्रैक


फिल्म में जाह्नवी कपूर जो “अचियम्मा” के रोल में है और राम चरण की केमिस्ट्री क्रिटिक्स को बिल्कुल रास नहीं आई। रिव्यूज के मुताबिक, जाह्नवी के पास करने के लिए कुछ खास नहीं था, उन्हें सिर्फ ग्लैमर और गानों तक सीमित रखा गया। कुछ सीन्स में उनका लव ट्रैक काफी असहज लगता है। वहीं जगपति बाबू का विलेन वाला रोल भी बहुत घिसा-पिटा है।

कौन है असली ‘सेवियर’


फिल्म के सबसे मजबूत पिलर्स में से एक हैं कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार। राम चरण के कोच के रोल में उनकी और चरण की जुगलबंदी थिएटर्स में तालियां बटोर रही है। वहीं, लेजेंड ए.आर. रहमान का बैकग्राउंड स्कोर “BGM” फिल्म की जान है।

news desk

Recent Posts

Sheetal Devi World Record: शीतल देवी ने रचा इतिहास, 19 साल की उम्र में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, एशियन पैरा गेम्स के फाइनल में पहुंचीं

भारत की पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन…

45 minutes ago

मुफ्त बिजली, महिलाओं को ₹40 हजार और OPS की वापसी! 2027 के लिए अखिलेश यादव का ‘आर्थिक PDA’ प्लान, 75 जिलों में चलेगा अलग दांव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति को नया…

11 hours ago

10 दिन से पुलिस को चकमा दे रही ‘ब्यूटी क्वीन’ श्रद्धा दुबे! 3 अफसरों पर गिरी गाज, अब मां-बाप से पूछताछ… आखिर कहां छिपी है आरोपी?

लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे 10…

11 hours ago

‘इश्का-इश्का’ में प्यार की हद पार करता जुनून, हैली शाह की दमदार एक्टिंग और खौफनाक कहानी बांधे रखती है

नई दिल्ली: प्यार और जुनून के बीच एक महीन लकीर होती है। जब मोहब्बत में…

11 hours ago