Entertainment

शूटिंग के दौरान घायल हुए राम चरण,आंख में लगी चोट, मेकर्स ने दी हेल्थ अपडेट

साउथ के मशहूर अभिनेता राम चरण  की अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर फैंस का क्रेज हाई है। इसी बीच फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता की आंख में चोट लगने की खबर सामने आने के बाद फैंस थोड़े चिंतित हो गए थे। अब फिल्म की टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर साफ किया है कि राम चरण पूरी तरह स्वस्थ हैं और जल्द ही शूटिंग पर वापसी करने वाले हैं।

जारी किए गए आधिकारिक बयान में मेकर्स ने बताया कि शूटिंग के दौरान राम चरण की बाईं आंख में हल्की चोट आई थी। एहतियात के तौर पर एक छोटा मेडिकल प्रोसीजर किया गया, जिसके बाद उनकी स्थिति सामान्य है। टीम ने फैंस से अपील की है कि इस मामले को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि अभिनेता अब बेहतर महसूस कर रहे हैं और जल्द ही काम शुरू करेंगे।

दिलचस्प बात यह है कि चोट लगने के बावजूद राम चरण ने शूटिंग नहीं रोकी और अपने काम के प्रति समर्पण दिखाते हुए सेट पर मौजूद रहे। उनकी यही प्रोफेशनल अप्रोच फैंस को काफी प्रभावित कर रही है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में जारी है और अगले शेड्यूल में एक खास गाने की शूटिंग की तैयारी की जा रही है।

इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक बिहाइंड-द-सीन वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राम चरण डबिंग स्टूडियो में अपने डायलॉग रिकॉर्ड करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनका फोकस और किरदार में डूबने का अंदाज़ फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू सना कर रहे हैं। यह फिल्म 1980 के दशक के आंध्र प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा है, जिसमें एक साधारण गांव के युवक की कहानी दिखाई जाएगी। कहानी में यह किरदार खेल के जरिए अपनी कम्युनिटी को एकजुट करता है और एक मजबूत विरोधी से मुकाबला करता है। फिल्म में जान्हवी कपूर और शिवराजकुमार भी नजर आने वाले हैं।

फिल्म के गानों को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ‘चिकिरी चिकिरी’ और ‘राय राय रा रा’ जैसे गानों में राम चरण की एनर्जी और डांस मूव्स की खूब चर्चा हो रही है। चिरंजीवी ने भी सोशल मीडिया पर गानों की तारीफ करते हुए पूरी टीम की सराहना की है। अब फैंस को 27 मार्च, राम चरण के जन्मदिन पर फिल्म के टीज़र का बेसब्री से इंतजार है

Afifa Malik

Recent Posts

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला… हर कोई हैरान!

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं।…

1 hour ago

दिल्ली में कॉपीराइट रैकेट का खुलासा ! सस्ती किताबों के नाम पर बड़ा खेल, 20 हजार से ज्यादा पाइरेटेड किताबें जब्त

दिल्ली में सस्ती दरों पर नकली किताबें बेचकर बड़ा मुनाफा कमाने वाले एक संगठित रैकेट…

1 hour ago

लखनऊ में जूनियर बास्केटबॉल ट्रायल्स 28 मार्च को, राज्य चैंपियनशिप के लिए होगा चयन

प्रतापगढ़ में होने वाली 36वीं यूपी जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए लखनऊ जिला टीम के…

2 hours ago

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच CM योगी की अपील-अफवाहों से बचें, सरकार पर भरोसा रखें

गोरखपुर। योगी आदित्यनाथ ने ईरान-इजरायल युद्ध के बीच प्रदेशवासियों से अफवाहों से दूर रहने और…

2 hours ago

“…तो कतर नहीं झेल सकता ईरान की मार? इसलिए कर डाली 6 बिलियन डॉलर की डील!

नई दिल्ली। खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बीच कतर और तेहरान को लेकर…

3 hours ago

अफवाह या हकीकत? यूपी-गुजरात में पेट्रोल-डीजल के लिए लगी लंबी कतारें

ईरान-इजरायल के बीच जारी जंग का असर अब पूरी दुनिया पर साफ तौर पर दिखने…

4 hours ago