Trending News

अफवाह या हकीकत? यूपी-गुजरात में पेट्रोल-डीजल के लिए लगी लंबी कतारें

ईरान-इजरायल के बीच जारी जंग का असर अब पूरी दुनिया पर साफ तौर पर दिखने लगा है। हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि आने वाले समय में आम लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एक तरफ अमेरिका समझौते की कोशिश में जुटा है, वहीं ईरान ने साफ कर दिया है कि जंग उसकी शर्तों पर ही खत्म होगी।

जंग तेज होने के साथ ही तेल बाजार में भी उथल-पुथल मच गई है। इसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है, जहां कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरों में पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही है। मध्य प्रदेश और गुजरात में पेट्रोल-डीजल की खरीद को लेकर होड़ मच गई है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, गोंडा, सिद्धार्थनगर, हापुड़ और देवरिया जैसे जिलों में भी पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। हालांकि राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन ने साफ किया है कि पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, लेकिन इसके बावजूद लोग घबराहट में पैनिक बाइंग कर रहे हैं।

गुरुवार को प्रयागराज में अफवाह फैल गई कि पेट्रोल-डीजल की कमी हो सकती है। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए और सुबह से ही टंकियां फुल कराने की होड़ लग गई।

देवरिया और गोंडा में भी हालात कुछ ऐसे ही रहे, जहां कई जगहों पर हंगामे की खबरें सामने आईं। गोंडा के जिलाधिकारी आलोक कुमार ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर में भी पिछले दो दिनों से पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल खबरों में दावा किया गया कि लोहा मंडी इलाके में पेट्रोल की कीमत 149 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है। हालांकि इस तरह की खबरों ने लोगों में डर और बढ़ा दिया, जिसके चलते पंपों पर भीड़ उमड़ पड़ी।

महाराष्ट्र में भी कई जिलों में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी का माहौल देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोल्हापुर के कुछ पेट्रोल पंपों पर दोपहिया वाहनों को केवल 200 रुपये तक और चारपहिया वाहनों को 1000 रुपये तक ही पेट्रोल दिया जा रहा है। इस सीमित आपूर्ति की खबर फैलते ही लोगों में घबराहट बढ़ गई, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग ईंधन का अतिरिक्त स्टॉक करने के लिए पंपों पर पहुंचने लगे।

news desk

Share
Published by
news desk

Recent Posts

“वो जहां भी रहे, खुश रहे…” गोविंदा के अफेयर के रूमर्स पर पत्नी सुनीता का चौंकाने वाला बयान, कश्मीरा शाह उतरीं सुनीता के सपोर्ट में!

सिनेमा गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक इन दिनों बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पर्सनल लाइफ…

4 hours ago

लैपटॉप बाजार में आ गया बड़ा भूचाल! Google ने लॉन्च किया ऐसा सुपर-डिवाइस जो उड़ा देगा आपके होश!

लैपटॉप की दुनिया में तकनीक का एक ऐसा नया और खौफनाक दौर शुरू हो चुका…

5 hours ago

CWC बैठक में SIR पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, खड़गे ने रखीं 5 मांगें, राहुल-प्रियंका ने भी सरकार और चुनाव आयोग पर साधा निशाना

नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर कांग्रेस ने अपना…

5 hours ago

मुज्तबा खामेनेई की गैरमौजूदगी में कौन ले रहा ईरान के बड़े फैसले? 6 लोगों की टीम पर दुनिया की नजर

नई दिल्ली। ईरान में सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की सार्वजनिक मौजूदगी न होने के बीच…

6 hours ago

क्या दुनिया में सचमुच ऐसी जगहें हैं जहाँ तलाक लेना असंभव है? जानिए फिलीपींस और वैटिकन सिटी का सच

जब भी दुनिया भर के कानूनों और पारिवारिक व्यवस्थाओं की बात होती है, तो एक…

6 hours ago

जौनपुर के पिलकिछा में रोजगार मेला, 400 से अधिक युवाओं को मिले रोजगार के अवसर, MRF समेत कई कंपनियां पहुंचीं

पिलकिछा के सिटी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित रोजगार मेले में MRF, Hindalco, Ashok Leyland, Subros…

8 hours ago