Trending News

‘राजभर को अच्छे इलाज की जरूरत’, शिवपाल यादव का तीखा हमला; बोले- कांग्रेस के साथ गठबंधन जारी, 2027 में बनेगी सपा सरकार

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने फिरोजाबाद दौरे के दौरान भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। इस दौरान उन्होंने ओम प्रकाश राजभर पर भी तीखा हमला बोला और कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर भी अपनी बात रखी।

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

शिवपाल यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश और देश की जनता के हित में कोई ठोस काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार केवल झूठे दावे करने में लगी है, जबकि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहे हैं। उनके मुताबिक, इन मुद्दों से परेशान जनता 2027 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर कर समाजवादी पार्टी को मौका देगी।

ओम प्रकाश राजभर पर दिया बड़ा बयान

ओम प्रकाश राजभर की ओर से लगातार अखिलेश यादव पर दिए जा रहे बयानों को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवपाल यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राजभर की बातों का कोई मतलब नहीं है और उन्हें अच्छे इलाज की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी विशेषज्ञ डॉक्टर से उनका इलाज कराया जाना चाहिए।

राम मंदिर से जुड़े मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

अयोध्या के राम मंदिर से जुड़ी कथित चोरी के मामले पर भी शिवपाल यादव ने सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में छोटे लोगों को फंसाया जा रहा है, जबकि बड़े लोगों को बचाया जा रहा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि ट्रस्ट से जुड़े लोगों और उन्हें संरक्षण देने वालों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।

‘सपा कार्यकर्ता चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार’

शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र, संविधान और कानून का सम्मान नहीं कर रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता सरकार से नाराज है और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनके अनुसार, जनता बदलाव चाहती है और समय आने पर सपा भाजपा का मजबूती से मुकाबला करेगी।

कांग्रेस के साथ गठबंधन पर क्या बोले शिवपाल?

कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवपाल यादव ने साफ कहा कि फिलहाल समाजवादी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन कायम है। उन्होंने भरोसा जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में इस गठबंधन को जीत मिलेगी।

योगी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोलते हुए शिवपाल यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश में लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार न्यायालयों के निर्देशों का भी सम्मान नहीं कर रही और संविधान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप काम करने में विफल रही है।

 

vineet verma

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से अलग भी करता हूं बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…

2 hours ago

आरनवी का दोहरा खिताब, अभिजय, सांची व तथास्तु ने भी जीते दो-दो खिताब

लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…

3 hours ago

Irani Cup: रणजी चैंपियन J&K का डबल का सपना टूटा, मुकेश कुमार के 6 विकेट से Rest of India ने जीता खिताब

रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…

3 hours ago

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…

6 hours ago

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…

8 hours ago

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…

8 hours ago