Trending News

अभ्यर्थियों की तेज मांग के बाद भी नहीं बढ़ी पदों की संख्या, राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 में पद पर ही होगी भर्ती, जानें तय शेड्यूल

जयपुर: लंबे इंतजार और लगातार मांगों के बाद अब राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025 पर बड़ा अपडेट सामने आया है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) के अध्यक्ष आलोक राज ने साफ कर दिया है कि इस बार भर्ती सिर्फ 7500 पदों पर ही होगी, पदों में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी. उन्होंने बताया कि विस्तृत नोटिफिकेशन 7 नवंबर के आसपास जारी किया जाएगा, और परीक्षा भी तय शेड्यूल के अनुसार ही 17 से 21 जनवरी 2026 के बीच आयोजित होगी. यानी अब परीक्षा डेट या पदों में कोई बदलाव नहीं होगा.

अभ्यर्थियों की उम्मीदों को झटका!


बीते कई हफ्तों से अभ्यर्थी सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से पदों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे थे. उम्मीदवारों की इच्छा थी कि इस भर्ती में 25 से 30 हजार पदों को शामिल किया जाए. लेकिन अब बोर्ड ने साफ कर दिया है कि फिलहाल इस मांग पर कोई विचार नहीं होगा और भर्ती केवल 7500 पदों तक सीमित रहेगी.

स्पेशल एजुकेशन वालों के लिए निराशा

इस बार की भर्ती में स्पेशल एजुकेशन कैटेगरी के लिए कोई पद नहीं रखे गए हैं. ऐसे में इस क्षेत्र से जुड़े अभ्यर्थियों को इस बार निराशा झेलनी पड़ सकती है. गौरतलब है कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जुलाई 2025 में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया था. उस नोटिफिकेशन के मुताबिक, लेवल-1 (कक्षा 1 से 5) के लिए 5636 पद और लेवल-2 (कक्षा 6 से 8) के लिए 2123 पद तय किए गए थे. यह नियुक्तियां प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार के अधीन की जाएंगी. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.

भर्ती का पूरा ब्योरा

  • लेवल-1 के लिए योग्यता: 12वीं पास, D.El.Ed और REET लेवल-1 पास।
  • लेवल-2 के लिए योग्यता: ग्रेजुएशन, B.Ed और REET लेवल-2 पास।
  • आयु सीमा: 21 से 40 वर्ष।
  • वेतनमान: पे मैट्रिक्स लेवल-10।

लेवल-2 के विषयवार पद इस प्रकार हैं:


संस्कृत – 389 | हिंदी – 174 | अंग्रेजी – 221 | सामाजिक विज्ञान – 296 | गणित विज्ञान – 1043

परीक्षा और रिजल्ट की डेट तय

राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती का चयन REET मेन्स परीक्षा के माध्यम से होगा. परीक्षा 17 से 21 जनवरी 2026 तक चलेगी, जबकि रिजल्ट 10 जुलाई 2026 को घोषित किया जाएगा.

news desk

Recent Posts

कल बैंक जाने का बना रहे हैं प्लान ? पहले पढ़ लें ये खबर वरना हो सकती है परेशानी

नई दिल्ली: देशभर में 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) को बैंक कर्मचारियों की बड़ी हड़ताल होने…

9 hours ago

कानपुर लैंबोर्गिनी कांड में नए खुलासे: CCTV कुछ और बता रहा, परिवार कुछ और—आखिर कार चला कौन रहा था?

कानपुर के चर्चित “लैंबोर्गिनी कांड” में जांच आगे बढ़ने के साथ हर दिन नए सवाल…

11 hours ago

स्टेज पर गरजीं ‘गुलाबी क्वीन’! बदतमीजी देख जैस्मीन सैंडलस ने बीच में रोका दिल्ली कॉन्सर्ट, कहा- “सेफ्टी पहले, गाना…

बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की क्वीन सिंगर जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) एक बार फिर…

12 hours ago

संसद में राहुल गांधी ने बताया-इंडिया गठबंधन होती तो ट्रंप को कैसे देती मुंह तोड़ जवाब

नई दिल्ली। बजट सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने…

12 hours ago

टी20 वर्ल्ड कप : मैच टाई… फिर सुपर ओवर… फिर दूसरा सुपर ओवर ! और आखिर में किस्मत से हारा अफगानिस्तान

कहते हैं क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है-यहां कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। और…

13 hours ago

अब विदेशी AI पर निर्भरता कम होगी: Sarvam Vision और Bulbul v3 के साथ ‘Sovereign AI’ की दिशा में भारत की बड़ी छलांग

भारतीय स्टार्टअप्स अब सिर्फ ग्लोबल ट्रेंड्स को फॉलो नहीं कर रहे, बल्कि उन्हें लीड भी…

13 hours ago