IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के कैप्टन रियान पराग अपनी बल्लेबाजी से ज्यादा अपनी एक ‘गलती’ की वजह से चर्चा में आ गए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान कूल दिखने की कोशिश उन पर भारी पड़ गई। ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते हुए पकड़े जाने पर BCCI ने उन्हें जोर का झटका दिया है।
मैच तो मैदान पर चल रहा था, लेकिन सारा ‘ड्रामा’ ड्रेसिंग रूम में हो गया। लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान जैसे ही कैमरा राजस्थान रॉयल्स के ड्रेसिंग रूम की तरफ मुड़ा तो रियान पराग वेप का यूज़ करते हुए फ्रेम में कैद हो गए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो की बाढ़ आ गई और देखते ही देखते पराग ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।
BCCI ने इस मामले में जीरो टॉलरेंस दिखाते हुए इसे खेल की गरिमा के खिलाफ माना है। आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.21 के तहत पराग को ‘दोषी’ पाया गया।
रियान पराग की मैच फीस का 25% हिस्सा जुर्माने के तौर पर काट लिया गया है।जुर्माने के साथ ही उनके खाते में 1 डिमेरिट पॉइंट भी डाल दिया गया है।
मजे-मजे में किया गया ये वेप पराग के लिए कानूनी मुसीबत भी बन सकता है। भारत में 2019 से ही ई-सिगरेट पूरी तरह बैन है। ऐसे में नेशनल टीवी पर करोड़ों लोगों के सामने रिस्ट्रिक्टेड चीज का इस्तेमाल करना न सिर्फ आईपीएल की गरिमा से खेलना है, बल्कि कानून का उल्लंघन भी है।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों…
न्यूयॉर्क: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेजी से बढ़ते प्रभाव के बीच एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी…
नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स (BRICS 2026) शिखर सम्मेलन के भव्य गाला डिनर…
नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का आगाज आज…
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के मंच से चीन…
लखनऊ। लखनऊ की महिला क्रिकेटरों को उनकी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच मिलने जा…