Entertainment

Taal 2 में ना ऐश्वर्या, ना अनिल कपूर! सुभाष घई ने ‘ताल 2’ से ओल्ड स्टार्स को किया आउट, बताया क्या है उनका ‘नया गेम’

90s का वो जादू, ए.आर. रहमान का आइकॉनिक म्यूजिक और ऐश्वर्या राय की वो सादगी ‘ताल’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक इमोशन रही है फैंस के लिए। लेकिन अब जो खबर आ रही है, वो पुराने फैन्स का दिल दुखा सकती है। ‘शोमैन’ सुभाष घई ने कन्फर्म कर दिया है कि Taal 2 पाइपलाइन में है, लेकिन ट्विस्ट ये है कि इसमें कोई भी पुराना चेहरा नजर नहीं आने वाला।

क्यों नहीं दिखेंगे पुराने सितारे?


सुभाष घई ने हाल ही में एक इंटरव्यू में साफ कर दिया कि ‘ताल 2’ में ओरिजिनल स्टारकास्ट की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा:

“27 साल पहले जो कलाकार जैसे दिखते थे, आज वो वैसे नहीं हैं। फिल्म की कहानी को वहीं से आगे खींचना लॉजिकल नहीं लगता। मैं ‘ताल 2’ को आज के दौर के हिसाब से, बिल्कुल नए चेहरों के साथ पेश करना चाहता हूँ।”

क्या है ‘ताल 2’ का मास्टर प्लान?


आजकल बॉलीवुड में पुराने स्टार्स का कैमियो करवा कर हाइप बनाना एक ट्रेंड है, पर सुभाष घई इस ‘गिमिका’ के मूड में बिल्कुल नहीं हैं। उनका कहना है कि वो सिर्फ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए पुराने कलाकारों का इस्तेमाल नहीं करेंगे। उनके लिए फिल्म की स्क्रिप्ट और उसकी ‘प्योरिटी’ सबसे ऊपर है।

ख़बर ये भी है की Taal 2 में इस बार सुभाष घई खुद डायरेक्टर की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। वो किसी यंग और विजनरी डायरेक्टर की तलाश में हैं जो आज के दौर की सिनेमाई भाषा समझता हो।

ग्लोबल म्यूजिकल वाइब


फिल्म का म्यूजिक फिर से इसका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट होने वाला है। मेकर्स इसे इंटरनेशनल लेवल की म्यूजिकल ड्रामा बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

Gen-Z को टारगेट करने की तैयारी


सुभाष घई ने नोटिस किया कि आज की रील्स वाली जनरेशन भी ‘ताल’ के गानों पर थिरक रही है। इसी पॉपुलैरिटी को देखते हुए उन्होंने फैसला किया कि ‘ताल’ की लेगेसी को नए एक्टर्स के साथ आगे बढ़ाना ही सही कदम है।

news desk

Recent Posts

अनंत सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने अपनाया सख्त रुख, 62 आपराधिक मामलों का दिया हवाला

दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा विधायक की जमानत रद्द करने की मांग, बिहार सरकार ने…

41 minutes ago

चांद के दीदार के लिए फ्लाईओवर पर उमड़ी भीड़! राजस्थान के अलवर में दिखा करवा चौथ का अनोखा नजारा

करवा चौथ के पावन पर्व पर इस बार मौसम की लुकाछिपी ने सुहागिनों की धड़कनें…

48 minutes ago

दिल्ली से बिहार तक मौसम का महाप्रहार! IMD ने 49 जिलों में जारी किया Yellow Alert, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

कुदरत ने एक बार फिर करवट लेते हुए देश के बड़े हिस्से पर चक्रवाती तूफान…

2 hours ago

Rahul Gandhi Rally: राहुल गांधी की महारैली से दिल्ली के कारोबारियों को सता रहा डर, सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी; जानें क्या है पूरा विवाद

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और…

2 hours ago

Lucknow News: गृह मंत्री अमित शाह की बैठक से पहले पुलिस अलर्ट, सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सिंह हाउस अरेस्ट

राजधानी लखनऊ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की महत्वपूर्ण बैठक से पहले पुलिस प्रशासन…

2 hours ago