Trending News

राहुल गांधी के विरोध से अटका सरकार का प्लान? PM मोदी-शाह की बैठक में CIC-CVC पर टकराव!

देश के नए मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। बुधवार को इस संबंध में चयन समिति की अहम बैठक हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी शामिल रहे।

इसी के बाद नए CIC (Chief Information Commissioner) को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सरकार द्वारा सुझाए गए CIC चीफ और सदस्यों के सभी नामों पर राहुल गांधी ने डिसेंट नोट दर्ज किया है।”

अब सवाल है कि इस बैठक में क्या बात हुई। सूत्रों से पता चला है कि राहुल गांधी ने इस बैठक में अपनी बात रखी है और सरकार द्वारा सुझाए गए CIC चीफ और सदस्यों के सभी नामों पर राहुल गांधी ने डिसेंट नोट दर्ज किया है। सूत्रों से पता चला है कि राहुल गांधी ने बैठक में चयन समिति में सरकार के फैसले के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इसके साथ ही राहुल सरकार की ओर से रखे गए नामों पर सहमत नहीं हैं।

गौरतलब है कि सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI Act) की धारा 12(3) के तहत चयन समिति का गठन होता है। इसमें

प्रधानमंत्री समिति के अध्यक्ष होते हैं

लोकसभा में विपक्ष के नेता सदस्य होते हैं

प्रधानमंत्री द्वारा नामित एक केंद्रीय मंत्री भी समिति में शामिल होता है

यही समिति मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों के नामों का चयन और सिफारिश करती है। आरटीआई कानून के अनुसार, केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) में एक मुख्य सूचना आयुक्त और 10 सूचना आयुक्त होने चाहिए।

ये अधिकारी उन शिकायतों और अपीलों पर फैसला देते हैं, जो लोग अपने आरटीआई मामलों में सरकारी विभागों के असंतोषजनक जवाब मिलने पर दायर करते हैं।

CIC की वेबसाइट के मुताबिक, आयोग के पास फिलहाल 30,838 मामले लंबित हैं। आयोग में अब केवल दो सूचना आयुक्त आनंदी रामलिंगम और विनोद कुमार तिवारी ही बचे हैं, जबकि आठ पद खाली पड़े हैं।

आयोग के आखिरी मुख्य सूचना आयुक्त हीरालाल समरिया थे, जो 65 वर्ष की आयु पूरी होने पर 13 सितंबर को रिटायर हो गए। उन्हें 6 नवंबर 2023 को मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया था।

news desk

Recent Posts

200MP कैमरा vs 100W चार्जिंग: Samsung S26 Ultra और Xiaomi 17 में किसका पलड़ा भारी?

स्मार्टफोन की फ्लैगशिप रेस अब केवल प्रोसेसर, कैमरा या बड़ी स्क्रीन तक सीमित नहीं रह…

3 hours ago

मिडिल ईस्ट तनाव का असर अब थाली पर, तेल-दाल ने बिगाड़ा घर का बजट, सरसों तेल 175 रुपये लीटर पहुंचा

प्रयागराज में बीते कुछ हफ्तों के भीतर खाद्य तेलों और दालों की कीमतों में तेज…

4 hours ago

4000 करोड़ की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट, पार्ट 2 की आधी शूटिंग पूरी, रणबीर कपूर, बोले- यह मेरी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट है

मुंबई/लॉस एंजिल्स: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बड़ा…

6 hours ago

Pakistan Defence Minister के फिर बिगड़े बोल, कहा- अबकी बार भारत के अंदर घुसकर देंगे जवाब

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है।…

6 hours ago

क्या 80 फीसदी पाकिस्तानी मर्द समलैंगिक हैं? हालात कैसे बनते जा रहे हैं विस्फोटक!

पाकिस्तान की ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलोच के एक बयान ने सोशल मीडिया से लेकर सामाजिक…

7 hours ago

दिल्ली में एक्सपायर्ड फूड रैकेट का भंडाफोड़, डेट बदलकर बिक रही थीं सॉफ्ट ड्रिंक्स और बिस्किट्स

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने द्वारका इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए…

7 hours ago