पटना में दिल्ली से आए ‘फोन कॉल’ की चर्चा! राहुल गांधी ने कैसे बचाया बिहार महागठबंधन?
बिहार विधानसभा चुनाव नामाकंन के बीच महागठबंधन में चल रही उठापटक से गठबंधन मुश्किल में नजर आने लगा था. सीट-शेयरिंग और मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर आरजेडी और कांग्रेस के बीच हो रही खींचतान ने गठबंधन के टूटने की अटकलें तेज कर दी थीं. यहां तक की वीआईपी और वाम दल भी अलग सुर में बोलने लगे थे. तो वहीं जेएमएम भी अलग से 6 उम्मीदवार उतारने की बात कह दी. लेकिन अब महागठबंधन का बात बनती हुई दिखाई दे रही है. सूत्रों की माने कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक एक करके सभी दलों और नेताओं से बात कर उन्हे एकजुट रहने के लिए मनाया.
राहुल गांधी ने हस्तक्षेप कर बचाया गठबंधन
सूत्रों की माने तो महागठबंधन के भीतर चलती उठापटक के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत को पटना भेजा. अशोक गहलोत बुधवार को आरजेडी प्रमुख के आवास पर तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद से मुलाकात की. इस बैठक में कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु भी मौजूद थे.
राहुल ने एक एक कर सबको साधा!
जिस दिन वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महागठबंधन से अलग होने का ऐलान करने वाले करने वाले थे.
उसी दिन उनके प्रेस कॉन्फ्रेंस से ठीक पहले राहुल गांधी ने उन्हे फोन किया. जिसके बाद मुकेश साहनी सीट शेयरिंग के लिए तैयार हो गए. इसके बाद सीट शेयरिंग से नाखुश झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भी गठबंधन से अलग 6 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. इसके बाद एक बार फिर राहुल ही संकटमोचक बन कर आए और उन्हे मनाया. वहीं तेजस्वी यादव को चुनाव पूर्व सीएम का चेहरा घोषित करने की बात पर अड़ी आरजेडी को भी राहुल गांधी ने साधा.
प्रेस कांफ्रेस में तस्वीर होगी साफ
सूत्रों के मुताबिक, बीते दिन बुधवार को राहुल गांधी के हस्तक्षेप के बाद महागठबंधन में चल रहे गतिरोध का समाधान हो गया है. आज गुरुवार को होने वाली महागठबंधन की प्रेस कांफ्रेंस में सीट-शेयरिंग पर लिये गये अंतिम निर्णय के ऐलान होगा. संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा भी की जा सकती है, जिससे चुनावी रणनीति को लेकर गठबंधन में एक स्पष्ट दिशा मिल सकेगी.
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच Pope Leo XIV ने एक…
नई दिल्ली: सोमवार, 30 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में ही तेज…
ईरान को पूरी तरह से बर्बाद करने का दावा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर रहे हैं।…
मिडिल ईस्ट में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं, जहां अमेरिका ने अपने लगभग…
आईपीएल 2026 की शुरुआत Mumbai Indians के लिए ऐतिहासिक बन गई। वर्षों से पहले मुकाबले…
सुबह का समय शरीर और दिमाग दोनों के लिए बेहद अहम माना जाता है। यही…